Hindi News Portal
भोपाल

मानस भवन परिसर में श्रीराम सांस्कृतिक और पुरातात्विक संग्रहालय बनेगा

भोपाल : बुधवार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तुलसी मानस प्रतिष्ठान की प्रबंध-कारिणी की बैठक में शामिल हुए। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रतिष्ठान की गतिविधियों के लिए राज्य शासन की ओर से पूर्ण सहयोग दिया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि तुलसी मानस प्रतिष्ठान द्वारा मानस भवन परिसर में एक ऐसे केन्द्र का विकास सराहनीय है जो राजधानी में एक विशिष्ट दर्शनीय श्रीराम सांस्कृतिक और पुरातात्विक संग्रहालय के साथ ही धर्म और आध्यात्म में रूचि रखने वालों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनेगा। युवा पीढ़ी को भी इससे दिशा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि उन्होंने मानस भवन आकर आज राम काज के साथ दिन की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री ने मानस भवन परिसर का अवलोकन भी किया और परिसर में स्थित मंदिर जाकर भगवान श्रीराम दरबार के दर्शन किए। बैठक में शिक्षा मंत्री एवं प्रतिष्ठान के उपाध्यक्ष इंदर सिंह परमार भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा तुलसी दास रचित रामचरित मानस एक विशिष्ट ग्रंथ है। वे विद्यार्थी जीवन से इसकी चौपाईयों का अध्ययन और मीमांसा करते रहे हैं। मुख्यमंत्री ने तुलसी मानस प्रतिष्ठान द्वारा संचालित मानस भवन की लीज के नवीनीकरण और संपत्ति कर संबंधी छूट दिए जाने के आग्रह पर प्रबंधकारिणी समिति को आश्वस्त किया कि इनकी स्वीकृति शीघ्र प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रतिष्ठान की पत्रिका तुलसी मानस भारती के दीपावली अंक का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान को प्रतिष्ठान द्वारा प्रकाशित अन्य साहित्य भी भेंट किया गया।

 

 

 

 

11 November, 2020

बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह शिकायत की
सामूहिक विवाह सम्मेलन का खर्च दिग्विजय के चुनावी खाते में जोड़ा जाए, आयोग से मांग की
कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्विजय सिंह के करीबी BJP में शामिल हुए
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया
कांग्रेस पार्टी की इमारत कुछ बुजुर्ग और जर्जर नेताओं के सहारे खड़ी है।; डॉ.नरोत्तम मिश्रा
कांग्रेस के नेताओं का विश्वास कांग्रेस पर नहीं रहा है
पीएम मोदी दो दिवसी प्रदेश मै प्रवास पर 24 को भोपाल में
प्रवास को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में तैयारी
राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी, अंतिम समय पर सतना दौरा रद्द किया
जल्दी ही राहुल गांधी जनता से रूबरू होंगे