Hindi News Portal
भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंत्रियों से चाय पर चर्चा शुरू की

भोपाल : गुरूवार, जनकल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय और उनके क्रियान्वयन के संदर्भ में संवाद की प्रक्रिया को सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मंत्रियों से चाय पर चर्चा प्रारंभ की। जनकल्याणकारी योजनाओं की गति को तेज करने में इस एक्सरसाइज से सहयोग मिलेगा। मुख्यमंत्री चौहान ने 5 जनवरी को सीहोर जिले के कोलार बांध विश्राम गृह में मंत्रियों से हुई दिन भर की चर्चा के पश्चात यह निर्णय लिया था कि वे प्रतिदिन मंत्रियों से इस तरह की चर्चा करेंगे। इस भेंट और चर्चा के पश्चात मंत्री गण मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप जनहितकारी कार्यों के क्रियान्वयन के संबंध में विभागीय स्तर पर अधिकारियों से चर्चा करेंगे।मंत्री, योजनाओं की समीक्षा कर उनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिक गतिशील होकर कार्य करेंगे ।

मुख्यमंत्री ने आज मंत्रियों से चाय पर चर्चा के दौरान विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर दिए आवश्यक निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री चौहान से आज प्रातः पहले चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने भेंट की।इसके बाद तकनीकी शिक्षा एवं खेल और युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने भेंट की। दोनों मंत्रियों ने विभागीय क्रियाकलापों और कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दी।मंत्रियों ने अपने सुझाव भी दिए।

07 January, 2021

बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह शिकायत की
सामूहिक विवाह सम्मेलन का खर्च दिग्विजय के चुनावी खाते में जोड़ा जाए, आयोग से मांग की
कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्विजय सिंह के करीबी BJP में शामिल हुए
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया
कांग्रेस पार्टी की इमारत कुछ बुजुर्ग और जर्जर नेताओं के सहारे खड़ी है।; डॉ.नरोत्तम मिश्रा
कांग्रेस के नेताओं का विश्वास कांग्रेस पर नहीं रहा है
पीएम मोदी दो दिवसी प्रदेश मै प्रवास पर 24 को भोपाल में
प्रवास को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में तैयारी
राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी, अंतिम समय पर सतना दौरा रद्द किया
जल्दी ही राहुल गांधी जनता से रूबरू होंगे