Hindi News Portal
09 May, 2025
धर्म

सावन का तीसरा सोमवार पर धार्मिक महत्व आज, जानें पूजा-विधि

सावन के महीने में भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना का महत्व होता है ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव की पूजा करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती है। सावन महिने में सोमवार पर भगवान शंकर की पुजा का विशेष महत्व माना गया है। आज सावन का तीसरा सोमवार 09 अगस्त है।
सावन का महीना चातुर्मास का पहला मास है। मान्यता है कि जब भगवान विष्णु का शयन काल के लिए पाताल प्रस्थान करते हैं तो पृथ्वी की बागड़ोर भगवान शिव को सौंप देते हैं। चातुर्मास के प्रथम मास सावन में भगवान शिव, माता पार्वती के साथ पृथ्वी लोक का भ्रमण करते हैं और शिव भक्तों का आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

जानिए इस दिन के लिए शुभ मुहूर्त, पूजा-विधि और धार्मिक महत्व।

पूजा- विधि
सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। इसके बाद साफ वस्त्र धारण करें।
घर के मंदिर में दीप जलाएं।
सभी देवी- देवताओं का गंगा जल से अभिषेक करें।
शिवलिंग पर गंगाजल और दूध चढ़ाएं।
भगवान शिव को पुष्प अर्पित करें।
भगवान शिव को बेल पत्र अर्पित करें।
भगवान शिव की आरती करें और भोग भी लगाएं।
इस बात का ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है।
भगवान शिव का ध्यान करें।
पूजा- विधि

आज श्रावण कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और सोमवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज शाम 6 बजकर 56 मिनट तक रहेगी ।आज रात 10 बजकर 15 मिनट तक वरीयान योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 50 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। उसके बाद मघा नक्षत्र लग जायेगा। आज श्रावण महीने का तीसरा सोमवार है। इस सोमवार पर भगवान शिव का पूजन विशेष फल दायी है। अगर आप इस दिन कोई विशेष पूजा करवा रहे हो तो अभिजित मुहूर्त में करना शुभ होगा। अभिजित मुहूर्त 11.37 बजे से 12.30 तक रहेगा। इस काल में की हुई पूजा सर्वाधिक फल प्रदायनी मानी जाती है।

 

 

09 August, 2021

आज का राशिफल
आज वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि एकादशी और गुरुवार दिनाक 8-5-25 का दिन है।
टोकन व्यवस्था के जरिए बाबा के दर्शन से श्रद्धालु संतुष्ट
पैदल मार्ग पर रैन शेल्टर बढ़ाए जाने से श्रद्दालुओं को मिल रही है राहत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव रिंवझा में भागवत कथा में हुए शामिल
मुख्यमंत्री की कार्य शैली की तारीफ कथावाचक डॉ. अनिरूद्धाचार्य जी महाराज ने की
महाकाल मंदिर परिसर के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय में आग लगी 42 बैटरियां जलकर कर खाक हो गई।
फायर ब्रिगेड के दमकल पहुंचे मौके पर, आग पर पाया
केदारनाथ में पहले दिन 30 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए
‘हर हर महादेव’ के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।