Hindi News Portal
11 May, 2025
खेल

सरकार के व्दारा खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और प्रोत्साहित करने के लिए अनेक सुविधाएँ

सोमवार को मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम भोपाल में प्रथम हॉकी इंडिया जूनियर नेशनल इंटर अकादमी हॉकी चैम्पियनशिप का शुभारंभ नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री के मार्गदर्शन में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय एवं अर्न्तराष्ट्रीय स्तर की सुविधायें उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। यह सभी सुविधायें और भी बढ़ायी जायेंगी। खेल एवं युवा कल्याण विभाग का बजट भी बढ़ाया गया है।

मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश के खिलाड़ी विवेक सागर द्वारा टोक्यो ओलिम्पिक-2020 में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने पर सरकार ने उन्हें डीएसपी के पद पर नियुक्ति दी है। साथ ही एक-एक करोड़ रूपये भी दिये हैं। एक मकान भी दिया जायेगा। महिला हॉकी टीम की सभी खिलाडियों को 31-31 लाख रूपये दिये गये हैं।सिंह ने हॉकीबाल को हिट कर चैम्पियनशिप का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया।

संचालक खेल एवं युवा कल्याण रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि यह प्रतियोगिता 18 से 27 अक्टूबर तक आयोजित की जायेगी। इसमें 28 हॉकी टीम शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि प्रथम हॉकी सब जूनियर बालक नेशनल इंटर अकादमी हॉकी चैम्पियनशिप भोपाल में 4 से 13 अक्टूबर 2021 तक आयोजित हो चुकी है। इसमें मध्यप्रदेश राज्य हॉकी अकादमी की टीम विजेता रही।

इस दौरान हॉकी इंडिया एक्जीक्यूटिव बोर्ड के सदस्य और चयनकर्ता खेल प्रेमी दर्शक उपस्थित थे।

18 October, 2021

खेल मंत्री सारंग ने जूनियर वैडमिंटन खिलाड़ियों को दी बधाई
प्रतियोगिता में अंडर 11, अंडर 13 और अंडर 15 में मुकाबले खेले गए।
टीम इंडिया द्विपक्षीय सीरीज के लिए बांग्लादेश नहीं जाएगी
पहलगाम आतंकी हमले के बाद मंडराए खतरे के बादल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य स्तरीय शिखर खेल पुरस्कार-2023 के विजेताओं को दी बधाई
न केवल प्रदेश का नाम रोशन किया है, बल्कि भारतवर्ष की प्रतिष्ठा में भी वृद्धि की है।
विराट कोहली को लगी चोट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया , फैंस की सांसें अटकी
दर्द के कारण कोहली परेशान दिखे, जिसके बाद टीम का फिजियो उनका....
बॉक्सर स्वीटी बूरा ने पुलिस थाने में पति दीपक हुड्डा से मारपीट की और गला दबाने वीडियो वायरल हुआ
स्वीटी ने अपने पति पर दहेज मांगने का आरोप लगाया।