Hindi News Portal
राजनीति

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने लालघाटी एवं प्रदेश कार्यालय में पं. दीनदयाल जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए

भोपाल। एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को प्रदेश के 65 हजारों बूथों पर कार्यकर्ताओं ने समर्पण दिवस के रूप में मनाया। भोपाल के लालघाटी चौराहे एवं प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर में आयोजित कार्यक्रमों में पं. दीनदयाल जी की प्रतिमा पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

संगठन के सुचारू संचालन के लिए समर्पण निधि एक बड़ा कॉन्सेप्ट
प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि संगठन शिल्पी कुशाभाऊ ठाकरे जी की जनशताब्दी वर्ष के अंतर्गत पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि से शुरू होने वाले समर्पण निधि अभियान को भी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पहुंचाकर इसे सफल बनायेंगे। उन्होंने कहा कि स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जी ने अजीवन सहयोग निधि का विचार भारतीय जनता पार्टी को दिया, जिसको इस वर्ष समर्पण निधि कहा गया है। समर्पण निधि के आधार पर भी पार्टी इतिहास बनाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता जब कोई संकल्प लेते हैं, तो उसे बिना किसी विकल्प के पूरा करते हैं। संगठन के सुचारू संचालन के लिए जो आवश्यक है उस दिशा में समर्पण निधि एक बड़ा कॉन्सेप्ट है। हमारा दल कार्यकर्ताओं के बल पर आत्मनिर्भर बने, यह संकल्प पार्टी द्वारा लिया गया है। यही स्व. ठाकरे जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। यह अभियान प्रदेश के 65 हजारों बूथों तक पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान में मुख्यमंत्री, केन्द्रीय मंत्री, मध्यप्रदेश शासन के मंत्रीगण, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि शामिल होकर बूथ केन्द्रों पर पहुंचेंगे। बूथ केन्द्रों पर पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर पार्टी कार्यकर्ता उनका पुण्य स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। साथ ही समर्पण निधि अभियान में बूथ स्तर तक कार्यकर्ता जुटेंगे।
इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री श्री विश्वास सारंग, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री आलोक शर्मा, श्रीमती सीमा सिंह, प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी, सहित जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल जी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

11 February, 2022

पहले चरण के चुनाव के बाद भाजप की भाषा और भाषण बदल गए- अखिलेश यादव
कोरोना भगाने के लिए थाली और ताली बजवाई।
भाजपा सरकार हमेशा जनता के कल्याण के लिए कार्य करती है ; सिंधिया
भाजपा प्रत्याशी सिंधिया ने अशोक नगर में जनसभा को किया संबोधित
कांग्रेस शासनकाल में देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थीं, अब कोई आंख नहीं दिखा सकता; विष्णुदत्त शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद शर्मा ने नवमतदाता सम्मेलन, सामाजिक सम्मेलन एवं पंच परमेश्वर सम्मेलन को किया संबोधित
रांची में इंडिया गठबंधन की रैली, कांग्रेस व राजद कार्यकर्ताओ में मारपीट जमकर कुर्सी-डंडे चले
भिड़ंत मै कुछ लोग घायल हो गए।
हिंदुओं से लड़ाई लड़ने वाले अंसारी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल, कांग्रेस ने न्योता ठुकराया - पीएम मोदी
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया।