Hindi News Portal
09 May, 2025
धर्म

कुण्डलपुर और बांदकपुर को पवित्र क्षेत्र घोषित किया जायेगा , मांस और मदिरा प्रतिबंधित होगी : मुख्यमंत्री चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कुण्डलपुर और बांदकपुर को पवित्र क्षेत्र बनाया जायेगा। यहाँ मांस-मदिरा जैसी वस्तुएँ प्रतिबंधित रहेंगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान धर्म पत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ आज कुण्डलपुर पंचकल्याणक महा-महोत्सव में बड़े बाबा के दर्शन करने पहुँचे। यहाँ उन्होंने बड़े बाबा के दर्शन, पूजन-अर्चन के बाद विद्यासागर जी महाराज का आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री चौहान एवं उनकी धर्म पत्नी पंचकल्याणक महोत्सव में इंद्र एवं इंद्राणी के रूप में उपस्थित हुए। लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, पूर्व मंत्री जयंत मलैया ने भी विद्यासागर जी महाराज का आशीर्वाद लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आचार्य श्री ने भटकी मानवता को राह दिखाने का काम किया है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, गौ-सेवा जैसे क्षेत्र में प्रेरणादायक कार्य किये हैं। आने वाली पीढ़ियाँ इस बात का विश्वास नहीं कर पायेंगी कि संत विद्यासागर जी महाराज जैसे महान संत व्यक्ति भी इस धरती पर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें जब भी कभी कोई समस्या सामने आती है तो आचार्य श्री के स्मरण से उन्हें समाधान मिलता है। वे यहाँ मुख्यमंत्री के रूप में नहीं बल्कि एक शिष्य के रूप मे आये है। यहाँ पर स्वर्ग जैसा दृश्य है। आचार्यश्री के दर्शन से ऐसा संतोष और आनंद मिलता है जिसका वर्णन नहीं किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुण्डलपुर में बना बड़े बाबा का मंदिर अद्भुत है। यह ऐसा मंदिर है जिसे देख कर आँखें चकाचौंध हो जाती हैं। इस पवित्र धरती पर पूरी दुनिया से लोग आकर बड़े बाबा का दर्शन कर लाभ लेंगे। उन्होंने कहा कि यहाँ की पहाड़ियों पर वृक्षारोपण कर उन्हें हरा-भरा बनाया जायेगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को इसकी योजना तैयार करने के निर्देश भी दिये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसा विद्यासागर महाराज जी के कहे अनुसार राज्य सरकार इसी साल से एक मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज में हिन्दी माध्यम से शिक्षा देगी। शिक्षा के साथ ही स्व-रोजगार पर बल दिया जायेगा। कक्षा 6वीं से व्यवसायिक शिक्षा भी दी जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौ-सेवा के कार्य में समाज को भी आगे आना होगा। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि बेटा और बेटी को एक बराबर माने, किसी तरह का भेदभाव न करे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी योजना से स्थिति में बदलाव आया है। पहले वर्ष 2012 में एक हजार बेटों पर 912 बेटियाँ जन्म लेती थी, अब एक हजार बेटों पर 956 बेटियाँ जन्म ले रही है। कुण्डलपुर की पहाड़ियों को हरा-भरा करने के लिये वृक्षारोपण की योजना बनाई जायेगी। मुख्यमंत्री ने लोगों से पर्यावरण सुधार के लिये वृक्षारोपण का भी अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने आचार्यश्री द्वारा लिखित प्रसिद्ध पुस्तक "मूकमाटी" के जर्मन अनुवाद का विमोचन किया। कुण्डलपुर पहुँचने पर महामहोत्सव समीति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रीगण का सम्मान किया और स्मृति-चिन्ह भेंट किया।

 

22 February, 2022

आज का राशिफल
आज वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि एकादशी और गुरुवार दिनाक 8-5-25 का दिन है।
टोकन व्यवस्था के जरिए बाबा के दर्शन से श्रद्धालु संतुष्ट
पैदल मार्ग पर रैन शेल्टर बढ़ाए जाने से श्रद्दालुओं को मिल रही है राहत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव रिंवझा में भागवत कथा में हुए शामिल
मुख्यमंत्री की कार्य शैली की तारीफ कथावाचक डॉ. अनिरूद्धाचार्य जी महाराज ने की
महाकाल मंदिर परिसर के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय में आग लगी 42 बैटरियां जलकर कर खाक हो गई।
फायर ब्रिगेड के दमकल पहुंचे मौके पर, आग पर पाया
केदारनाथ में पहले दिन 30 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए
‘हर हर महादेव’ के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।