Hindi News Portal
राजनीति

राष्ट्रीय अध्यक्ष की इंदौर विमानतल पर प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री ने की अगवानी

इंदौर/उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी मंगलवार को एक दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर इंदौर पहुंचे, जहां विमानतल पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी श्री मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष, सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सहित पार्टी नेताओ एवं जनप्रतिनिधियों के साथ अगवानी की
विमानतल पर अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का स्वागत करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ पड़ा। अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालसिंह आर्य, मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री तुलसी सिलावट, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जीतू जिराती, प्रदेश महामंत्री श्री भगवान दास सबनानी, सांसद श्री शंकर लालवानी, विधायक श्री रमेश मेंदोला, आई.डी.ए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष श्री सावन सोनकर, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेंद्र पाराशर, जिला अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे ने विमानतल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का स्वागत किया। इंदौर विमानतल पर अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का स्वागत करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ पड़ा। कार्यकर्ताओं ने सैकड़ो जगह मंच लगाकर किया राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा जी इंदौर से प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री के साथ भगवान महाकाल के दर्शन करने सड़क मार्ग से उज्जैन रवाना हुए। जहां यात्रा मार्ग पर कार्यकर्ताओं ने जगह जगह मंच बनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा जी का स्वागत किया।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगतप्रकाश नड्डा इंदौर से सड़क मार्ग द्वारा उज्जैन पहुंचे। यहां पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। श्री नड्डा जी ने सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। प्रदेश प्रभारी श्री मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भी श्री नड्डा के साथ महाकाल भगवान के दर्शन पूजन किये। दर्शन के पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने स्थानीय सर्किट हाउस पर जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। इस अवसर पर श्री नड्डा जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज महाकाल के दर्शन कर अभिभूत हूँ। आज अल्प समय के लिए आपके बीच आना हुआ अगली बार जब भी आऊंगा आप सभी कार्यकर्ताओं से चर्चा करूँगा। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि सभी मंगलमय रहें और विकास की ओर आगे बढे । बाबा महाकाल भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता को ऊर्जा दें ताकि मानवता की सेवा में अपने आपको समर्पित कर सकें और एक अच्छे माध्यम के रूप में समाज के काम आएं।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के मंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कांतदेव सिंह, डॉ चिंतामणि मालवीय, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री पारस जैन, श्री बहादुसिंह चौहान, प्रदेश प्रवक्ता श्री राजपालसिंह सिसोदिया, सहित नगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री उपस्थित थे।

09 March, 2022

पहले चरण के चुनाव के बाद भाजप की भाषा और भाषण बदल गए- अखिलेश यादव
कोरोना भगाने के लिए थाली और ताली बजवाई।
भाजपा सरकार हमेशा जनता के कल्याण के लिए कार्य करती है ; सिंधिया
भाजपा प्रत्याशी सिंधिया ने अशोक नगर में जनसभा को किया संबोधित
कांग्रेस शासनकाल में देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थीं, अब कोई आंख नहीं दिखा सकता; विष्णुदत्त शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद शर्मा ने नवमतदाता सम्मेलन, सामाजिक सम्मेलन एवं पंच परमेश्वर सम्मेलन को किया संबोधित
रांची में इंडिया गठबंधन की रैली, कांग्रेस व राजद कार्यकर्ताओ में मारपीट जमकर कुर्सी-डंडे चले
भिड़ंत मै कुछ लोग घायल हो गए।
हिंदुओं से लड़ाई लड़ने वाले अंसारी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल, कांग्रेस ने न्योता ठुकराया - पीएम मोदी
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया।