Hindi News Portal
23 March, 2025
खेल

प्रदेश के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का मान बढ़ाया : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल : मुख्यमंत्री ने किया 32वीं राष्ट्रीय कैनो स्प्रिंट राष्ट्रीय प्रतियोगिता का किया शुभारंभ किया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस अवसर पर कहा कि मध्यप्रदेश में खेलों को प्रतिष्ठित करने का प्रयास निरंतर किया जा रहा है। प्रदेश के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं सहित ओलिंपिक में भी प्रदेश का मान बढ़ाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। आत्म-निर्भर भारत और आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के संकल्प में कैनोइंग, स्टैंड अप पेड्लिंग आदि में लगने वाली बोट का निर्माण भी शीघ्र ही देश में किया जाएगा।

मुख्यमंत्री चौहान, स्व. श्री संजीव कुमार सिंह की स्मृति में भोपाल के छोटे तालाब पर 32वीं राष्ट्रीय केनो स्प्रिंट, 15वीं पेरा केनो, प्रथम स्टेंडअप पैडलिंग राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2021-22 के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने पुलिस बैंड द्वारा बजाई गई सुमधुर धुन और आतिशबाजी के बीच गुब्बारे छोड़कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना, पुलिस महानिदेशक होमगार्ड पवन जैन, पूर्व पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी, ज्योति सिंह, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के खिलाड़ी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री के सम्मुख रो मार्च तथा प्रतियोगिता में शामिल में 27 राज्य के 750 खिलाड़ी सम्मिलित हो रहे हैं। कुल 285 पदक के लिए प्रतिस्पर्धाएँ होंगी। इन प्रतिस्पर्धा के माध्यम से राष्ट्रीय दल के चयन की प्रक्रिया होगी, जो बीजिंग एशियन गेम में भाग लेगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आईपीएस स्वर्गीय श्री संजीव कुमार सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि श्री सिंह अपने कार्यों से सदैव हमारी स्मृतियों में रहेंगे।

खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व और मार्गदर्शन में प्रदेश में खेल गतिविधियों का विस्तार और खेल प्रतिभाओं के प्रदर्शन एवं क्षमता में निरंतर उन्नयन हो रहा है। प्रदेश के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेलों में उपलब्धियाँ अर्जित की हैं। आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश में खेल सामग्रियों के निर्माण के क्षेत्र में भी कार्य किया जाएगा।

10 March, 2022

खेलों से युवाओं में नेतृत्व कौशल बढ़ता है और निखरती हैं प्रतिभाएं : डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने 42वीं नेशनल सीनियर रोइंग चैंपियनशिप का शुभारंभ किया ।
हाईकोर्ट से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, आपराधिक मुकदमा खत्‍म क‍िया
बृजभूषण सिंह भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा हिमानी संग शादी के बंधन में बंधे,
सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य स्तरीय युवा उत्सव समापन समारोह में नयी योजना लाँच करी ।
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री सारंग ने दी जानकारी*
मनु भाकर, गुकेश सहित 4 खिलाड़ियों को -1खेल रत्न-1, 32 खिलाड़ी बनेंगे अर्जुन
युवा मामले एवं खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 की घोषणा की