Hindi News Portal
राजनीति

गुवाहाटी नगर निगम चुनाव में भाजपा का परचम, भाजपा ने 60 में से 58 सीटें जीती

नई दिल्ली ,24 असम गे गुवाहाटी नगर निगम चुनाव में भाजपा ने बड़ा बहुमत हासिल किया है। भाजपा और उसके सहयोगियों ने यहां 60 में से 58 वार्डों में कब्जा कर लिया। राज्य चुनाव आयोग के अधिकारियों के मुताबिक मतगणना के दौरान कोई भी अप्रिय खबर नहीं आई। यहां इस बार ईवीएम से वोटिंग की गई थी। भाजपा को बड़ी जीत मिलने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने बधाई दी और कहा कि विकास के अजेंडे पर निर्माण करने के लिए भाजपा को बड़ा जनादेश देने के लिए गुवाहाटी के लोगों को धन्यवाद।
आप भी खुला खाता
भाजपा के अलावा यहां एक सीट पर असम जातीय परिषद ने जीत दर्ज की। इस बार आम आदमी पार्टी भी चुनाव लड़ रही थी। आप ने पहली बार यहां खाता खोल लिया। उसे एक सीट हासिल हुई। सीएम हिमांता बिस्वा सरमा ने कहा कि भाजपा और सहयोगियों को 58 सीटों पर जीत दिलाने के लिए मैं गुवाहाटी की जनता के सामने नतमस्तक हूं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में हासिल यह जीत विकास यात्रा का नया विश्वास है।
गुवाहाटी नगर निगम चुनाव में शुक्रवार को लगभग आठ लाख मतदाताओं में से करीब 53 प्रतिशत ने मतदान किया था। असम राज्य निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी थी।
आयोग की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, बूथ पर कब्जा करने या चुनावी हिंसा जैसी कोई घटना नहीं हुई और मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। जीएमसी के कुल 60 वार्ड में से तीन में उम्मीदवारों को निर्विरोध चुन लिया गया था।

25 April, 2022

पहले चरण के चुनाव के बाद भाजप की भाषा और भाषण बदल गए- अखिलेश यादव
कोरोना भगाने के लिए थाली और ताली बजवाई।
भाजपा सरकार हमेशा जनता के कल्याण के लिए कार्य करती है ; सिंधिया
भाजपा प्रत्याशी सिंधिया ने अशोक नगर में जनसभा को किया संबोधित
कांग्रेस शासनकाल में देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थीं, अब कोई आंख नहीं दिखा सकता; विष्णुदत्त शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद शर्मा ने नवमतदाता सम्मेलन, सामाजिक सम्मेलन एवं पंच परमेश्वर सम्मेलन को किया संबोधित
रांची में इंडिया गठबंधन की रैली, कांग्रेस व राजद कार्यकर्ताओ में मारपीट जमकर कुर्सी-डंडे चले
भिड़ंत मै कुछ लोग घायल हो गए।
हिंदुओं से लड़ाई लड़ने वाले अंसारी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल, कांग्रेस ने न्योता ठुकराया - पीएम मोदी
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया।