Hindi News Portal
राजनीति

महिला मोर्चा का राष्ट्रीय प्रशिक्षण वर्ग 13 मई से सीहोर में

भोपाल, 11 मई भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता एवं महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी सुश्री नेहा बग्गा ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि महिला मोर्चा का राष्ट्रीय प्रशिक्षण वर्ग 13 से 15 मई तक सीहोर के होटल ग्रेसेस में आयोजित होगा। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष प्रशिक्षण वर्ग का मार्गदर्शन करेंगे।सुश्री बग्गा ने बताया कि 13 मई से शुरू होने वाले तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में अलग अलग दिन पार्टी एवं मोर्चा के राष्ट्रीय नेतागण प्रशिक्षणार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष , राष्ट्रीय संगठक वी. सतीश , केन्द्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती वानती श्रीनिवासन प्रमुख रूप से मौजूद रहेगी। इस प्रशिक्षण में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय पदाधिकारी, राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्यगण सहित संगठनात्मक 37 राज्यों के महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और प्रत्येक राज्य से एक प्रशिक्षण प्रभारी एवं एक सह प्रभारी शामिल होगी।

 

 

12 May, 2022

पहले चरण के चुनाव के बाद भाजप की भाषा और भाषण बदल गए- अखिलेश यादव
कोरोना भगाने के लिए थाली और ताली बजवाई।
भाजपा सरकार हमेशा जनता के कल्याण के लिए कार्य करती है ; सिंधिया
भाजपा प्रत्याशी सिंधिया ने अशोक नगर में जनसभा को किया संबोधित
कांग्रेस शासनकाल में देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थीं, अब कोई आंख नहीं दिखा सकता; विष्णुदत्त शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद शर्मा ने नवमतदाता सम्मेलन, सामाजिक सम्मेलन एवं पंच परमेश्वर सम्मेलन को किया संबोधित
रांची में इंडिया गठबंधन की रैली, कांग्रेस व राजद कार्यकर्ताओ में मारपीट जमकर कुर्सी-डंडे चले
भिड़ंत मै कुछ लोग घायल हो गए।
हिंदुओं से लड़ाई लड़ने वाले अंसारी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल, कांग्रेस ने न्योता ठुकराया - पीएम मोदी
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया।