Hindi News Portal
राजनीति

भाजपा ने दिल्ली को तबाह करने के लिए बनाया ‘बुलडोज़र से वसूली का प्लान’ : मनीष सिसोदिया

नई दिल्ली, 13 मई : दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा दिल्ली को तहस-नहस करते हुए बुलडोज़र से वसूली करने का षड्यंत्र रच रही है| इस बाबत उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखकर भाजपा शासित एमसीडी द्वारा दिल्ली को बर्बाद करने से रोकने की बात कही| शुक्रवार को एक एक प्रेस-कांफ्रेंस के दौरान उपमुख्यमंत्री ने ये जानकारी दी| श्री सिसोदिया ने भाजपा के बुलडोज़र से वसूली के षड्यंत्र का खुलासा करते हुए कहा बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में बुलडोज़र से वसूली का बड़ा प्लान बनाया है और बुलडोज़र से वसूली के लालच के कारण पूरी दिल्ली को तहस-नहस करने में लगी हुई है|

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली में 63 लाख लोगों के घरों पर बुलडोज़र चलाने की तैयारी की है| आज भाजपा पूरी दिल्ली में बुलडोज़र लेकर घूम रही है क्योंकि उसने दिल्ली के 63 लाख लोगों को बेघर करने का पूरा प्लान बना लिया है| उन्होंने कहा कि दिल्ली की कच्ची कॉलोनियों और झुग्गियों में बने घरों में 60 लाख लोगों रहते है और भाजपा का इन सबको तोड़ने का प्लान है| पहले तो भाजपा के नेताओं ने पैसे लेकर इन्हें अवैध तरीके से बसाया और फिर उन्हें तोड़ रही है| और इसके साथ-साथ डीडीए कॉलोनी में यदि किसी ने बालकनी-छज्जा बनाने या घरों में छोटे-मोटे अल्ट्रेशन करने वाले 3 लाख लोगों के मकानों को भी तोड़ेगी| भाजपा दिल्ली की 70% आबादी के घरों पर बुलडोज़र चलाकर उन्हें बेघर करने की तैयारी में है| दिल्ली के ये दिल्ली ही नहीं पूरे देश में अबतक की सबसे बड़ी तबाही होगी| सिसोदिया ने कहा कि भाजपा का एमसीडी में कार्यकाल पूरा हो चुका है फिर भी वो वसूली के लिए बुलडोज़र लेकर घूम रही है| आम आदमी पार्टी, भाजपा के बुलडोज़र से वसूली के इस टुच्ची राजनीति का विरोध करती है| आज भारतीय जनता पार्टी की वजह से पूरी दिल्ली की जनता पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है| उन्होंने दिल्ली को जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी का 1-1 कार्यकर्त्ता और दिल्ली सरकार दिल्ली के लोगों के साथ खड़ी है| चाहे हमें जेल जाना पड़े लेकिन बुलडोज़र को रोककर दिल्ली की जनता को तबाह होने से बचायेंगे| सिसोदिया ने चिट्ठी के माध्यम से केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से कहा कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी का 63 लाख लोगों कर घरों को तोड़ने का प्लान ऐसे ही चलता रहा तो पूरी दिल्ली में हाहाकार मच जाएगा इसलिए इसे समय रहते रोका जाए और गृह मंत्री भाजपा के नेताओं को समझाएं कि वे ऐसी हरकतें करना बंद करें| और उन लोगों की जबाबदेही तय करे जिन्होंने पैसे लेकर 17 सालों में ये निर्माण होने दिए| आम जनता के घरों पर बुलडोज़र चलाने से पहले भाजपा के इन नेताओं के घरों पर बुलडोज़र चलाया जाए| और जबतक जबाबदेही तय होकर इन नेताओं के खिलाफ एक्शन नहीं लिया जाता तबतक बुलडोज़र की इस राजनीति को पूरी तरह से रोका जाए|

13 May, 2022

पहले चरण के चुनाव के बाद भाजप की भाषा और भाषण बदल गए- अखिलेश यादव
कोरोना भगाने के लिए थाली और ताली बजवाई।
भाजपा सरकार हमेशा जनता के कल्याण के लिए कार्य करती है ; सिंधिया
भाजपा प्रत्याशी सिंधिया ने अशोक नगर में जनसभा को किया संबोधित
कांग्रेस शासनकाल में देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थीं, अब कोई आंख नहीं दिखा सकता; विष्णुदत्त शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद शर्मा ने नवमतदाता सम्मेलन, सामाजिक सम्मेलन एवं पंच परमेश्वर सम्मेलन को किया संबोधित
रांची में इंडिया गठबंधन की रैली, कांग्रेस व राजद कार्यकर्ताओ में मारपीट जमकर कुर्सी-डंडे चले
भिड़ंत मै कुछ लोग घायल हो गए।
हिंदुओं से लड़ाई लड़ने वाले अंसारी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल, कांग्रेस ने न्योता ठुकराया - पीएम मोदी
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया।