Hindi News Portal
राजनीति

पिछडा वर्ग मोर्चा पार्टी की ताकत ; लोकेन्द्र पाराशर

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में मंगलवार को पिछडा वर्ग मोर्चा के भोपाल संभाग की बैठक संपन्न हुई। बैठक को पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेन्द्र पाराशर एवं मोर्चा के प्रदेश महामंत्री व संभाग प्रभारी श्री संजय राय ने संबोधित किया।
पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेन्द्र पाराशर ने संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता दल के लिए नहीं, देश के लिए काम करते हैं, इसलिए भाजपा के लिए राष्ट्र सबसे पहले और स्वयं का विचार सबसे बाद में है। भाजपा ने हमेशा राष्ट्रहित और लोकहित के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि पिछडा वर्ग मोर्चा पार्टी का मजबूत मोर्चा है, जिसकी पहुंच बूथ स्तर तक है। पिछड़ा वर्ग मोर्चा बड़ी आबादी का नेतृत्व करता है, इस दृष्टि से हमारी ताकत भी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि जो जितना सक्रिय रहेगा वह उतना ही आगे बढ़ेगा। सक्रियता के साथ हम पार्टी द्वारा दिए गए कार्यक्रमों को निचले स्तर तक पहुंचाकर उसका लाभ जनता को दें।
श्री पाराशर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व प्रारंभ से ही सभी समाज वर्गो को आगे लाने के लिए प्रतिबद्ध है। सबका साथ, सबका विकास के मूलमंत्र पर हम काम करते है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने विधानसभा में संकल्प पारित किया था कि बिना ओबीसी आरक्षण के चुनाव नहीं होना चाहिए और इसे सर्वोच्च न्यायालय में सभी जगह प्रस्तुत किया। कांग्रेस ने पिछड़ा वर्ग को भ्रमित करने का काम किया और आज कांग्रेस पिछड़ा वर्ग हितैषी होने का ढोंग रच रही है। हमें कांग्रेस के झूठ को जनता के बीच ले जाकर उसे हकीकत बताना है।
मोर्चा के प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी श्री संजय राय ने कहा कि कमलनाथ और कांग्रेस नेता पिछडा वर्ग को सिर्फ भ्रमित कर रहे है। कमलनाथ 15 माह मुख्यमंत्री रहे तब उन्होंने पिछडा वर्ग को आरक्षण मिले इस दिशा में कोई भी मजबूत कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि जनता और ओबीसी वर्ग भलीभांति जानते है कि कांग्रेस ओबीसी वर्ग विरोधी है। आज जो स्थितियां पैदा हुई है उसका जिम्मेदार कौन है, यह भी पिछडा वर्ग जानता है। कांग्रेस की नीति अब पूरी तरह बेनकाब हो चुकी है।
बैठक में मोर्चा के प्रदेश मंत्री श्री राजाराम शिवहरे, श्री दीपक नरवरिया, मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री रामनिवास गुर्जर, कार्यालय मंत्री श्री अमित चौधरी, सह कार्यालय मंत्री श्री दीपक रजक सहित मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित थे।

18 May, 2022

पहले चरण के चुनाव के बाद भाजप की भाषा और भाषण बदल गए- अखिलेश यादव
कोरोना भगाने के लिए थाली और ताली बजवाई।
भाजपा सरकार हमेशा जनता के कल्याण के लिए कार्य करती है ; सिंधिया
भाजपा प्रत्याशी सिंधिया ने अशोक नगर में जनसभा को किया संबोधित
कांग्रेस शासनकाल में देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थीं, अब कोई आंख नहीं दिखा सकता; विष्णुदत्त शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद शर्मा ने नवमतदाता सम्मेलन, सामाजिक सम्मेलन एवं पंच परमेश्वर सम्मेलन को किया संबोधित
रांची में इंडिया गठबंधन की रैली, कांग्रेस व राजद कार्यकर्ताओ में मारपीट जमकर कुर्सी-डंडे चले
भिड़ंत मै कुछ लोग घायल हो गए।
हिंदुओं से लड़ाई लड़ने वाले अंसारी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल, कांग्रेस ने न्योता ठुकराया - पीएम मोदी
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया।