Hindi News Portal
राजनीति

दिल्ली में केजरीवाल ने चार साल से वृद्धावस्था पेंशन बन्द कर दी है : हर्षवर्धन

नई दिल्ली, 24 मई ; पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने केशवपुरम जिला के सरस्वती विहार मण्डल में घर-घर जाकर दिल्ली सरकार की वायदा खिलाफी और झूठ की पोल खोलने के लिए पत्रक दे लोगों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार सभी मुद्दों पर जनता को झूठ बोल रही है और ये जनता के प्रति संवेदनशील नही हैं। दिल्ली में जलसंकट सरकार की अदूरदर्शिता के कारण गहराया हुआ है। चार साल से वृद्धावस्था पेंशन बन्द पड़ी है, मोहल्ला क्लिनिक की बदहाल स्थिति, बदइंतजामी और इलाज के लिए आयुष्मान योजना लागू न करना दिल्ली की गरीब जनता से बड़ा धोखा है।

डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि शासन प्रशासन हमेशा संवेदनशीलता से चलता है। सात साल का समय किसी भी सरकार के कार्य करने के लिए पर्याप्त समय होता है, लेकिन इन्होंने कोई भी जनहित का कार्य नही किया जिसके चलते हालत पहले से भी बदतर हो गए है। अब पोल खोल अभियान के तहत केजरीवाल सरकार की नाकामियों हर दिल्लीवासी के घर घर पहुँचा रहे हैं और साथ ही जनता को बता रहे हैं कि जनता से जुड़े हर मुद्दे पर उनकी आवाज भाजपा कार्यकर्ता बुलंद करता रहेगा। केशवपुरम जिले में हुए इस पोल खोल अभियान में डॉ. हर्षवर्धन के साथ अनिल गुप्ता, जिला प्रभारी श्याम शर्मा, जिला अध्यक्ष राजकुमार भाटिया, जिला महामंत्री मंजीत सिंह, उपाध्यक्ष नरेश मलिक व स्थानीय पूर्व निगम पार्षद नीरज गुप्ता के साथ मण्डल पदाधिकारी व स्थानीय कार्यकर्ता भी उपस्तिथ थे।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा द्वारा पोल खोल अभियान के तहत जब केजरीवाल के विधायकों की पोल जनता के बीच खुल रही है तो उससे आम आदमी पार्टी का पूरा संगठन बौखला गया है। आम आदमी पार्टी ने पिछले सात सालों में जनता की कोई परवाह नहीं की और जब जनता खुद आगे आकर उनकी नाकामियों को उजागर कर रही है तो वे झूठ और भ्रम फैलाने की राजनीति कर रहे हैं।

24 May, 2022

पहले चरण के चुनाव के बाद भाजप की भाषा और भाषण बदल गए- अखिलेश यादव
कोरोना भगाने के लिए थाली और ताली बजवाई।
भाजपा सरकार हमेशा जनता के कल्याण के लिए कार्य करती है ; सिंधिया
भाजपा प्रत्याशी सिंधिया ने अशोक नगर में जनसभा को किया संबोधित
कांग्रेस शासनकाल में देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थीं, अब कोई आंख नहीं दिखा सकता; विष्णुदत्त शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद शर्मा ने नवमतदाता सम्मेलन, सामाजिक सम्मेलन एवं पंच परमेश्वर सम्मेलन को किया संबोधित
रांची में इंडिया गठबंधन की रैली, कांग्रेस व राजद कार्यकर्ताओ में मारपीट जमकर कुर्सी-डंडे चले
भिड़ंत मै कुछ लोग घायल हो गए।
हिंदुओं से लड़ाई लड़ने वाले अंसारी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल, कांग्रेस ने न्योता ठुकराया - पीएम मोदी
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया।