Hindi News Portal
राजनीति

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी : हरियाणा में बीजेपी निकाय चुनाव अकेले लड़ेगी

डीगढ़ ,29 मई हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) की सरकार है। 2019 में दोनों पार्टी के गठबंधन की सरकार बनी थी। बीजेपी के मनोहर लाल मुख्यमंत्री और जेजेपी के दुष्यंत चौटाला उप मुख्यमंत्री बने थे।
इस बीच बीजेपी ने हरियाणा में निकाय चुनाव अकेले लडऩे की बात कहकर जेजेपी की चिंता बढ़ा दी है। बीजेपी ने रविवार को कहा कि 19 जून को होने वाले हरियाणा निकाय चुनावों में वह अकेले मैदान में उतरेगी। वहीं, जेजेपी फिर से एक साथ निकाय चुनाव लडऩे के लिए भाजपा के साथ बातचीत कर रही थी। लेकिन भाजपा ने साफ कह दिया कि वह अकेले चुनाव लड़ेगी।
पंचकूला में एक जून को होगी बैठक हरियाणा भाजपा प्रमुख ओपी धनखड़ ने कहा कि हम अकेले नगर परिषद चुनाव लड़ेंगे और जिला इकाइयां नगर पालिका का फैसला करेंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की जिला इकाइयां उन उम्मीदवारों का फैसला करेंगी जो नगर पालिका में पार्टी के लिए लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव की योजना बनाने के लिए एक जून को पंचकूला में एक बैठक होगी। आप भी तलाश रही मौके दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी पंजाब में सत्ता में आने के बाद अब हरियाणा में भी मौके तलाश रही है। वहीं, भाजपा अकेले निकाय चुनाव लड़कर ये जांचना चाहती है कि कृषि कानूनों का प्रभाव अभी भी है या नहीं। ऐसा करके बीजेपी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में जुट गई है। चर्चा यह है कि स्थानीय भाजपा नेताओं को शहरी मतदाताओं के बीच आम आदमी पार्टी का बढ़ता प्रभाव दिखाई देता है।

 

30 May, 2022

पहले चरण के चुनाव के बाद भाजप की भाषा और भाषण बदल गए- अखिलेश यादव
कोरोना भगाने के लिए थाली और ताली बजवाई।
भाजपा सरकार हमेशा जनता के कल्याण के लिए कार्य करती है ; सिंधिया
भाजपा प्रत्याशी सिंधिया ने अशोक नगर में जनसभा को किया संबोधित
कांग्रेस शासनकाल में देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थीं, अब कोई आंख नहीं दिखा सकता; विष्णुदत्त शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद शर्मा ने नवमतदाता सम्मेलन, सामाजिक सम्मेलन एवं पंच परमेश्वर सम्मेलन को किया संबोधित
रांची में इंडिया गठबंधन की रैली, कांग्रेस व राजद कार्यकर्ताओ में मारपीट जमकर कुर्सी-डंडे चले
भिड़ंत मै कुछ लोग घायल हो गए।
हिंदुओं से लड़ाई लड़ने वाले अंसारी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल, कांग्रेस ने न्योता ठुकराया - पीएम मोदी
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया।