Hindi News Portal
09 May, 2025
व्यापार

महीने के पहले दिन राहत भरी खबर, सस्ता हुआ गैस सिलेंडर

नई दिल्ली , 1 जून की सुबह बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। आम जनता को बढ़ती महंगाई में थोड़ी राहत दी गई है। सरकार ने एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में बड़ी कटौती की है। कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 135 रुपये प्रति सिलेंडर तक घटा दी है। इस बदलाव के बाद दिल्ली में अब 19 किलोग्राम के गैस सिलेंडर की कीमत 2219 रुपये, कोलकाता में 2322 रुपये, मुंबई में 2171.50 रुपये और चेन्नई में 2373 रुपये होगी। हालांकि, कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की दरों में कोई बदलाव नहीं किया है, यानी वे यथावत रहेंगी। नई दरें आज एक जून 2022 से प्रभावी हो गई हैं।
बता दें कि ये कटौती 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई है, जबकि 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडरों के दामों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में हुई इस कटौती के बाद राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 2,354 रुपये से घटकर 2,219 रुपये हो गई है।
गौर हो कि अप्रैल, 2021 से अब तक रसोई गैस सिलेंडर के दाम 190 रुपये तक बढ़ चुके हैं। इससे पहले मार्च 2022 में भी रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपये का इजाफा हुआ था। उससे पहले 6 अक्टूबर को घरेलू गैस की कीमत में 50 रुपए तक का उछाल आया था।

01 June, 2022

ऑपरेशन सिंदूर के बाद चंडीगढ़, अमृतसर समेत ये 27 एयरपोर्ट्स 10 मई तक रहेंगे बंद, 430 उड़ानें रद्द हुईं
10 मई, 2025 तक प्रभावित उड़ानों पर बुक की गई टिकटों के लिए मान्य है।"
विधायक सबनानी ने हापुस आमो की प्रदर्शनी का शुभारंभ किया
आम तो फलों का राजा है और आज यहां इसकी खुशबू मन को मोह रही है
भारतीय रेल के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में डाक टिकटों की प्रदर्शनी
50 वर्ष पूर्ण होने पर जारी डाक टिकट प्रमुख रूप से शामिल हैं।
“दक्षिण दर्शन यात्रा” के लिए भारत गौरव पर्यटक ट्रेन 09 जून रवाना होगी
भोपाल मंडल के रानी कमलापति एवं इटारसी स्टेशनों से यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा
भोपाल मंडल में यूटीएस ऐप से–लाखों यात्रियों ने आसान सफर के साथ डिजिटल सुविधा का लाभ लिया
ऐप के माध्यम से कुल 40,033 टिकटों की बुकिंग की गई, जिनके जरिए 2 लाख 6 हजार 607 यात्रियों ने यात्रा की।