Hindi News Portal
धर्म

आज का राशिफल

आज 11/06/2022, शनिवार ॐ शं शनैश्चराय नमः॥ वृन्दावन एकादशी, शुक्ल पक्ष ज्येष्ठ है । आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आपकी बातों से लोग काफी इम्प्रेस होंगे। आपको कोई बड़ा फायदा होने के संकेत हैं। माता-पिता के साथ रिश्तों में सुधार आयेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी आज आपसे पहले किये वादे को पूरा करेंगे। जाने के लिये देखे

मेष : समय का लाभ उठाते हुए कार्यक्षेत्र में अनवरत् परिश्रम की आवश्यकता है। पारिवारिक समस्याएं आपको थोड़ा चिंतित करेंगी। नई-नई युक्तियों के साथ लाभ के नये साधन सुलभ होगे।
बृषभ : निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें। कुछ कठिनाइयों से मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न होंगे। कुछ भावनात्मक संबंधों को लेकर मन परेशान होगा। जीवन साथी का स्नेह मिलेगा।
मिथुन : सगे-संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। अत्याधिक कार्यों की ब्यस्तता से मन परेशान होगा। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे।
कर्क : नैतिक जिम्मेदारियों में आपकी सजगता काबिले तारीफ होगी। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में अच्छी छबि बनेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की तैयारी में समुचित साधन व्यवस्था के लिए के मन चिंतित होगा।
सिंह : महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। शिक्षा में समुचित प्रयत्न की आवश्यकता है। परिश्रम के लिए मन चिंतित होगा। परिजनों से भावनात्मक स्नेह मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में कुछ कठिनाई का अभास होगा।
कन्या : किसी नये रिश्ते में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। अच्छी आशाएं आप में क्रियाशीलता बढ़ाएंगी। पूर्वाग्रहवश मन में संबंधियों के प्रति नकारात्मकता को न पाले। राजनीतिज्ञों की ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।
तुला : कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। जीविका में कार्यकुशलता का जौहर बिखेरेंगे। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उच्च स्तरीय लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें।
वृश्चिक : हर बात को लेकर ज्यादा संजीदा न हों। भावना से उद्वेलित मन से गलतियां स्वाभाविक हैं। किसी नये कार्य में मन केंद्रित होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए प्रयत्नशील होगा।
धनु : निकट संबंधों में किसी की कटु वाणी मन को दुखित करेगी। कुछ नई जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनाएंगी। दूसरों की प्रगति से मन में ईष्र्याभाव न आने दें। घर में खुशहाल वातावरण रहेगा।
मकर : जीवन की कठिनाइयों के कारण मन में हीनता न आने दें। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा।
कुंभ : आर्थिक समृद्धि और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यकुशलता व बौद्धिक क्षमता से जीविका क्षेत्र सफलता अर्जित करेंगे। शासन-सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवहार कुशलता से मान-मर्यादा बढ़ेगी।
मीन : किसी नये कार्य की सार्थकता हेतु प्रयत्नशील होंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आवेश में किये कार्य से हानि संभव। बहुत सारे अवरोधित कार्य हल होंगे। घर में खुशहाल माहौल रहेगा।

 

11 June, 2022

चारधाम यात्रा के लिए एक हफ्ते में 12.48 लाख श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराकर रिकार्ड बनाया
पिछले साल एक सप्ताह में लगभग चार लाख यात्रियों ने पंजीकरण कराया था
अयोध्या मै रामलला का सूर्य तिलक हुआ, मस्तक पर सूरज की रोशनी चमकती रही आस्था का जनसैलाब उमडा ;
मंदिर परिसर श्रीराम के नारे के उद्घोष से गूंज उठा
अयोध्या धाम में रामनवमी पर्व को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध
रामनवमी मेला का 9 अप्रैल से शुभारंभ हो चुका है, 17 अप्रैल रामनवमी तक रहने वाला है।
52 दिन चलने वाली अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होगी
15 अप्रैल से देशभर में अधिकृत बैंक शाखाओं में एडवांस बुकिंग प्रक्रिया शुरू होगी.
आज आपका दिन कैसा रहेगा राशिफल के अनुसार ,जाने
आज चैत्र कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और गुरुवार का दिन 04-04-24 तारीख है।