Hindi News Portal
09 May, 2025
धर्म

11,000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने किए अमरनाथ के दर्शन, 6,113 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

जम्मू ,02 जुलाई ; शनिवार को अमरनाथ यात्रा के लिए भगवती नगर आधार शिविर से 6,113 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना हुआ। इस साल अब तक 11,000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने अमरनाथ यात्रा की। इसकी जानकारी अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया, गुरुवार को तीर्थयात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 11,000 से अधिक यात्रियों ने पवित्र गुफा के अंदर दर्शन किए हैं, जबकि 23,214 अन्य लोग घाटी की ओर बढ़ चुके हैं।
शनिवार का जत्था दो अनुरक्षित काफिले में बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों की ओर बढ़ा। अधिकारियों ने कहा, इनमें से 1,940 बालटाल जा रहे हैं जबकि 4,173 पहलगाम जा रहे हैं।
इस साल गुफा मंदिर की तीर्थयात्रा तीन साल के अंतराल के बाद हुई है।
2019 में यात्रा धारा 370 को निरस्त करने से पहले कम कर दी गई थी, जबकि 2020 और 2021 में कोविड-19 महामारी के कारण निलंबित कर दिया गया था।
तीर्थयात्रा का समापन 11 अगस्त को रक्षा बंधन के अवसर पर श्रावण पूर्णिमा को होगा।

02 July, 2022

आज का राशिफल
आज वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि एकादशी और गुरुवार दिनाक 8-5-25 का दिन है।
टोकन व्यवस्था के जरिए बाबा के दर्शन से श्रद्धालु संतुष्ट
पैदल मार्ग पर रैन शेल्टर बढ़ाए जाने से श्रद्दालुओं को मिल रही है राहत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव रिंवझा में भागवत कथा में हुए शामिल
मुख्यमंत्री की कार्य शैली की तारीफ कथावाचक डॉ. अनिरूद्धाचार्य जी महाराज ने की
महाकाल मंदिर परिसर के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय में आग लगी 42 बैटरियां जलकर कर खाक हो गई।
फायर ब्रिगेड के दमकल पहुंचे मौके पर, आग पर पाया
केदारनाथ में पहले दिन 30 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए
‘हर हर महादेव’ के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।