Hindi News Portal
09 May, 2025
भोपाल

युवा बड़ा सोचें, सोचें कि भारत को विश्व में नं. एक कैसे बनाएँ , मध्यप्रदेश में खेल की वर्ल्ड क्लास सुविधाएँ

युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी से ही लोकतंत्र सशक्त होगा। भारत में एक पार्लियामैन्टिरियन की औसत आयु 50 वर्ष है, जबकि विश्व के अन्य बड़े लोकतंत्रों में यह औसत काफी कम है। हमारे देश में युवाओं को राजनीति में अधिक से अधिक मौका मिलना चाहिए। लोकतंत्र में केवल वोट देने मात्र से हमारा लोकतंत्र महबूत नहीं होगा, अपितु युवाओं को आगे आकर चुनाव लड़ना चाहिए। स्वामी विवेकानंद, शहीद भगत सिंह, शहीद चंद्रशेखर आजाद जैसे युवाओं ने पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया। युवा बड़ा सोचें, सोचें कि भारत को विश्व में नं. एक कैसे बनाएँ।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में खेल की वर्ल्ड क्लास सुविधाएँ उपलब्ध हैं, इनका पूरा लाभ युवा लें। मध्यप्रदेश भारत का अग्रणी राज्य है। यहाँ विकास की अपार संभावनाएँ हैं। गत वर्ष यहाँ की विकास दर देश में सर्वाधिक 19 प्रतिशत रही। युवाओं को आगे आने वाले वर्षों में प्रदेश में सभी क्षेत्रों में देश में नं. 1 बनाने का संकल्प लेना चाहिए।

राज्य स्तरीय यूथ महापंचायत के दूसरे दिन आज रवीन्द्र भवन कन्वेंशन सेंटर में विभिन्न सत्र में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ युवाओं ने अपने ओजपूर्ण विचारों से युवाओं को प्रेरित किया। ‘लोकतंत्र के लिए युवा’ सत्र में प्रमुख वक्ता के रूप में पत्रकार श्री प्रदीप भाटिया, पैनलिस्ट के रूप में जर्मनी के श्री एड्रियन हैक, सरपंच सुश्री भक्ति शर्मा, प्रदेश की सबसे युवा महिला सरपंच सुश्री लक्षिका डाबर तथा मॉडरेटर के रूप में सुश्री रागेश्वरी आंजना ने हिस्सा लिया।
'यूथ फॉर सोशल कॉज' सत्र के प्रमुख वक्ता सौरभ द्विवेदी ने कहा कि युवा अपने लिये ऊँचे लक्ष्य निर्धारित कर पूरा करें। खुद से 4 सवाल पूछें- आपको क्या करने में मजा़ आता है, क्या काम करने में अच्छे हैं, कौन सा काम है जो पैसे भी दिलवा सकता है और दुनिया को किस चीज़ की जरूरत है। चारों का जवाब एक है, तो आपको उत्तर मिल गया। उन्होंने यूथ महापंचायत के सार्थक एवं सफल आयोजन के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया।
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री और हाथकरघा की सशक्त प्रचारक, शांतिदूत पूनम कौर ने कहा कि शांति और क्रांति दोनों लाना चाहिए। फैशन उद्योग ने प्रदूषित किया है। यह देश शांति का प्रतीक है, चरखे ने खून की नदियाँ बहने से रुकवा दी। मेरा सपना खादी और हाथकरघा को पुन: ऊँचाइयों पर पहुँचाना है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बात दोहराते हुए कहा कि दुनिया को हमने बुद्ध दिये हैं, युद्ध नहीं।
साउथ अफ्रीकन टूरिज्म की हब हेड नेलिस्वा एनकेनी ने मुख्यमंत्री श्री चौहान की प्रशंसा करते हुए कहा कि मौसम कोई भी हो, वे रोज़ एक पौधा रोपते हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश बहुत खूबसूरत है। यहाँ के लोग बहुत अच्छे हैं, यहाँ का यूथ किसी से कम नहीं। यह वह करेंसी है, जो डॉलर और यूरो से भी बेहतर है। भारत के प्रति अपने सुखद अनुभवों को बाँटते हुए वे काफी भावुक हो गईं।

24 July, 2022

वेदवती की समस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने कृष्णा गौर से मुलाकात की
कॉलोनी की ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया
अपराधों पर नियंत्रण के लिए सख्त एक्शन लें पुलिस अधिकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक में पुलिस अधीक्षकों को भी निर्देश दिए
हाईस्कूल परीक्षा में सिंगरौली की कु. प्रज्ञा जायसवाल पूरे 500 अंक प्राप्त कर बनी टॉपर
बेटियाँ बढ़ा रही हैं प्रदेश का मान, सम्मान और गौरव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मंत्रि-परिषद मै नक्सल प्रभावित जिले बालाघाट, मण्डला एवं डिण्डोरी के लिए विशेष सहयोगी दस्ते के 850 पद स्वीकृत
पैरा-ओलम्पिक में पदक विजेता खिलाड़ियों को 50 लाख रूपये की अतिरिक्त राशि दिये जाने का अनुमोदन
राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की विशेषज्ञता का लाभ संपूर्ण प्रदेश को समान रूप से मिले : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने की राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड से अनुबंध के बाद हुई कार्रवाई की समीक्षा