Hindi News Portal
खेल

नीरज चोपड़ा की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर हुऐ

बर्मिंघम,26 जुलाई । भाला फेंक के स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा फिटनेस संबंधी दिक्कतों के कारण राष्ट्रमंडल खेलों से हट गए हैं। भारतीय ओलंपिक संघ ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
चोपड़ा ने रविवार को यूजीन में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ऐतिहासिक रजत पदक जीता था लेकिन इस प्रतियोगिता के दौरान उनके पांव की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था।
आईओए महासचिव राजीव मेहता ने कहा कि मौजूदा ओलंपिक चैंपियन चोपड़ा को एक महीने के विश्राम की सलाह दी गई है।
उन्होंने कहा, भारतीय टीम के भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा की आज सुबह अमेरिका से फोन पर मुझसे बात हुई और उन्होंने फिटनेस चिंताओं के कारण बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने में असमर्थता जताई।
मेहता ने कहा, यूजीन में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने के बाद चोपड़ा ने सोमवार को एमआरआई कराया था और उनकी चिकित्सा टीम ने उन्हें एक महीने विश्राम करने की सलाह दी है।
यह 24 वर्षीय खिलाड़ी विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाला दूसरा भारतीय एथलीट बना था। उनसे पहले अंजू बॉबी जॉर्ज ने 2003 विश्व चैंपियनशिप में लंबी कूद में कांस्य पदक जीता था
चोपड़ा के गुरुवार से शुरू होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का ध्वजवाहक बनने की संभावना थी।
भारतीय दल के दल प्रमुख राजेश भंडारी ने कहा, हमारी अब बैठक होगी जिसमें नए ध्वजवाहक का चयन किया जाएगा।

26 July, 2022

भारत ने चौथा टेस्ट 5 विकेट से जीता, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त
हॉकी5एस विश्व कप में भारत ने केन्या को 9-4 से हराया
उत्तम सिंह के 3 गोल मदद की
प्रधानमंत्री मोदी ने नाशिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सत का शुभारम्भ किया
प्रधानमंत्री ने रामायण से, विशेषकर वह अंश सुने , जिसमें भगवान राम के अयोध्या लौटने का वर्णन है।
प्रधानमंत्री मोदी ने नाशिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सत का शुभारम्भ किया
प्रधानमंत्री ने रामायण से, विशेषकर वह अंश सुने , जिसमें भगवान राम के अयोध्या लौटने का वर्णन है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 29वें आईईएस-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करेंगे
3 जनवरी से शुरू होगा , 400 खिलाड़ी होंगे शामिल