Hindi News Portal
भोपाल

निकाय अध्यक्षों में जीत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम : विष्णुदत्त शर्मा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने गुरूवार को शिवपुरी जिले के बैराड, कोलारस, पोहरी और मगरोनी नगर परिषद अध्यक्ष एवं भोपाल की बैरसिया नगरपालिका परिषद अध्यक्ष चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के विजयी होने पर नवनिर्वाचित अध्यक्षों को बधाई दी है। श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है कि निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जीत हासिल हुई। बडी संख्या में भाजपा के पार्षद चुने गए है। नगरपालिका और नगर परिषदों के अध्यक्ष निर्वाचन में भारतीय जनता पार्टी की जीत जनता के विश्वास और पार्टी नेतृत्व की लोकप्रियता का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि भोपाल की बैरसिया नगरपालिका परिषद में श्रीमती तनुश्री कुलदीप राठौर, ग्वालियर की डबरा नगर पालिका परिषद में श्रीमती लक्ष्मी देवी, शिवपुरी की बैराड नगर परिषद में श्रीमती मालती रावत, कोलारस नगर परिषद में श्रीमती प्रियंका शिवहरे, पोहरी नगर परिषद में श्रीमती रश्मि नेपाल सिंह वर्मा एवं मगरोनी नगर परिषद में श्री शंकर कौरव अध्यक्ष निर्वाचित हुए है। इनमें अधिकांश स्थानों पर महिला शक्ति को अध्यक्ष के रूप में प्रतिनिधित्व मिला है।
प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन महामंत्री ने सभी नवनिर्वाचित निकाय अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए नगर विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की आशा व्यक्त की है।

04 August, 2022

बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह शिकायत की
सामूहिक विवाह सम्मेलन का खर्च दिग्विजय के चुनावी खाते में जोड़ा जाए, आयोग से मांग की
कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्विजय सिंह के करीबी BJP में शामिल हुए
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया
कांग्रेस पार्टी की इमारत कुछ बुजुर्ग और जर्जर नेताओं के सहारे खड़ी है।; डॉ.नरोत्तम मिश्रा
कांग्रेस के नेताओं का विश्वास कांग्रेस पर नहीं रहा है
पीएम मोदी दो दिवसी प्रदेश मै प्रवास पर 24 को भोपाल में
प्रवास को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में तैयारी
राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी, अंतिम समय पर सतना दौरा रद्द किया
जल्दी ही राहुल गांधी जनता से रूबरू होंगे