Hindi News Portal
09 May, 2025
भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने स्टेट हेंगर पर अतिवर्षा से उत्पन्न स्थिति की बैठक ली

भोपाल : गृह मंत्री अमित शाह को स्टेट हैंगर से विदा करने के बाद प्रदेश में अतिवर्षा से उत्पन्न स्थिति पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा की। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा,चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, सांसद व्ही.डी. शर्मा,मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस,पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने विदिशा कलेक्टर से फोन पर जिले में राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने भोपाल कलेक्टर को तत्काल बैरसिया में राहत और बचाव कार्य के लिए रवाना किया। मुख्यसचिव ने उन्हें प्रदेश की स्थिति की जानकारी दी।मुख्यमंत्री चौहान ने भोपाल में विभिन्न डेम के गेट खोले रखने की स्थिति भी जानी। उन्होंने विदिशा में हेलीकाप्टर सुबह अतिशीघ्र उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने राजगढ़ कलेक्टर हर्ष दीक्षित से भी जिले की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पूरे मनोयोग से काम करें। उन्होंने फील्ड के अधिकारियों का मनोबल भी बढ़ाया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर से भी बारिश की स्थिति से जन-जीवन के प्रभावित होने की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जान का नुकसान नहीं हो,यह प्रयास किये जाएँ। मुख्यमंत्री ने नर्मदापुरम जिले के कलेक्टर से बात कर नर्मदा नदी के जल-स्तर की जानकारी ली और निर्देश दिए के राहत और बचाव कार्य रात में भी जारी रहे।

23 August, 2022

वेदवती की समस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने कृष्णा गौर से मुलाकात की
कॉलोनी की ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया
अपराधों पर नियंत्रण के लिए सख्त एक्शन लें पुलिस अधिकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक में पुलिस अधीक्षकों को भी निर्देश दिए
हाईस्कूल परीक्षा में सिंगरौली की कु. प्रज्ञा जायसवाल पूरे 500 अंक प्राप्त कर बनी टॉपर
बेटियाँ बढ़ा रही हैं प्रदेश का मान, सम्मान और गौरव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मंत्रि-परिषद मै नक्सल प्रभावित जिले बालाघाट, मण्डला एवं डिण्डोरी के लिए विशेष सहयोगी दस्ते के 850 पद स्वीकृत
पैरा-ओलम्पिक में पदक विजेता खिलाड़ियों को 50 लाख रूपये की अतिरिक्त राशि दिये जाने का अनुमोदन
राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की विशेषज्ञता का लाभ संपूर्ण प्रदेश को समान रूप से मिले : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने की राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड से अनुबंध के बाद हुई कार्रवाई की समीक्षा