Hindi News Portal
भोपाल

बाढ़ पीडि़तों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा- मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल 23 अगस्त ; मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज विदिशा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे कर बासौदा तहसील के ग्राम स्यावदा में बाढ़ पीडि़तों को ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने अनेक बाढ़ प्रभावितों को अपने साथ बोट में बैठा कर सुरक्षित भी निकाला।मुख्यमंत्री चौहान संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय प्रांगण में हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद बाढ़ से सर्वाधिक ग्रस्त ग्राम स्यावदा के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री ने ग्राम स्यावदा के पहुँच मार्ग को बोट से पार किया। गौरतलब है कि पाराशरी नदी और बेतवा नदी के मुहाने पर स्थित ग्राम स्यावदा के लगभग 270 नागरिक अचानक नदी में बढ़े जल-स्तर के कारण चारो ओर से घिर गए थे। प्रशासन को इसकी सूचना प्राप्त होते ही अविलम्ब बाढ़ में फँसे नागरिकों को सुरक्षित स्थलों पर पहुँचाने के प्रबंध सुनिश्चित किए गए।मुख्यमंत्री ने ग्राम स्यावदा में बाढ़ पीडि़तों से संवाद कर उन्हें ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने सभी को आश्वस्त भी किया कि अब उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जो भी नुकसान हुआ है, सर्वे कर शीघ्र ही सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। ऐसे नागरिकों, जिन्हें स्वास्थ्य उपचार की आवश्यकता है, का शासन स्तर पर नि:शुल्क स्वास्थ्य उपचार के प्रबंध किए जाएंगे।मुख्यमंत्री चौहान स्वयं नन्हीं बालिकाओं के साथ वयोवृद्धजन को बोट में बैठा कर सुरक्षित लेकर आए। मोटर बोट में मुख्यमंत्री चौहान ने मिट्ठू रैकवार की छोटी बालिका तनु को गोद में बैठाया और रास्ते में बच्ची से संवाद कर नाम पूछा और खाना खाया कि नहीं आदि जानकारी ली। बच्ची के हाजिर जवाब को सुनकर मुख्यमंत्री श्री चौहान के चेहरे पर मुस्कुराहट आ गई। मुख्यमंत्री ने मोटर बोट में साथ बैठे ग्राम स्यावदा के बाढ़ पीडि़त बालाराम, शकुनबाई और शर्मिला केवट से भी संवाद किया। गौरतलब है कि तनु केवट और शर्मिला केवट दोनों बहनें हैं, जो मुख्यमंत्री के साथ संयुक्त रूप से गोद में बैठकर आई थी। जब बोट पाराशरी नदी के किनारे पहुँची तब मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से सबसे पहले तनु को एनडीआरएफ के दल को सौंपा। सड़क मार्ग पर पैदल चल कर उन्होंने सड़क किनारे मिले लोगों से संवाद किया, बाढ़ पीडि़तों की समस्याएँ सुनी और उनके निदान के आवश्यक निर्देश मौके पर मौजूद अधिकारियों को दिए।मुख्यमंत्री चौहान को नर्मदापुरम के संभायुक्त और भोपाल संभाग के प्रभारी कमिश्नर मालसिंह भयडिय़ा ने बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों और राहत कार्यों की जानकारी दी। विदिशा कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने जिले में बाढ़ से प्रभावित गाँवों एवं अन्य क्षेत्रों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने सेना के हेलीकॉप्टर के बारे में भी जानकारी से प्राप्त की।मुख्यमंत्री के प्रवास के दौरान गंजबासौदा विधायक लीना जैन, नगर पालिका अध्यक्ष शशि यादव, पूर्व विधायक हरिसिंह रघुवंशी, खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के पूर्व अध्यक्ष देवेन्द्र वर्मा, डॉ. राकेश जादौन, देवेन्द्र यादव सहित जन-प्रतिनिधि मौजूद रहे।

23 August, 2022

बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह शिकायत की
सामूहिक विवाह सम्मेलन का खर्च दिग्विजय के चुनावी खाते में जोड़ा जाए, आयोग से मांग की
कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्विजय सिंह के करीबी BJP में शामिल हुए
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया
कांग्रेस पार्टी की इमारत कुछ बुजुर्ग और जर्जर नेताओं के सहारे खड़ी है।; डॉ.नरोत्तम मिश्रा
कांग्रेस के नेताओं का विश्वास कांग्रेस पर नहीं रहा है
पीएम मोदी दो दिवसी प्रदेश मै प्रवास पर 24 को भोपाल में
प्रवास को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में तैयारी
राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी, अंतिम समय पर सतना दौरा रद्द किया
जल्दी ही राहुल गांधी जनता से रूबरू होंगे