Hindi News Portal
09 May, 2025
भोपाल

भिंड, मुरैना और श्योपुर में बाढ़ का पानी घट रहा है, स्थिति नियंत्रण में है : मुख्यमंत्री

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि लोगों की जिन्दगी बचाना हमारी प्राथमिकता है। भिंड, मुरैना और श्योपुर में पानी अभी थोड़ा बढ़ रहा है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। प्रदेश के बाकी क्षेत्रों में बाढ़ का पानी घट रहा है। चंबल में बढ़ते हुए जल-स्तर पर भी राज्य सरकार पूरी नजर रखे हुए हैं। निचले स्थानों से लोगों को राहत शिविरों में लाया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, होमगार्ड के जवान, पुलिस और प्रशासन सक्रिय है। साथ ही सेना के हेलीकॉप्टर भी तैयार हैं। आवश्यकता होने पर इनका उपयोग किया जाएगा। संभावना है कि मुरैना और भिंड में चंबल का पानी उतरना शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने एम्स परिसर में मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा में यह बात कही।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश के शेष जिलों में भी कई चुनौतियाँ हैं, जिसमें साफ-सफाई, सिल्ट को हटाना, बीमारियाँ न फैलें इसके लिए दवाओं का छिड़काव तथा स्वास्थ्य परीक्षण संबंधी अन्य व्यवस्था, पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करना और बिजली आपूर्ति बहाल करना प्रमुख हैं।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कई जगह ट्रांसफार्मर डूबे हुए थे, सब-स्टेशनों में पानी भरा था। बिजली व्यवस्था बहाल करने के लिए अमला निरंतर कार्यरत है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि घरों में पानी भर जाने के कारण अनेक घर पूरी तरह से ध्वस्त हो गए हैं और कई घर रहने लायक नहीं बचे। ऐसे प्रभावित परिवारों के लिए राहत शिविरों में चाय, पानी, भोजन आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि जो सड़कें, पुल-पुलिया आदि टूटी हैं, उन्हें शीघ्र दुरूस्त किया जाएगा। मेडिकल चेकअप और उपचार के लिए शिविरों की व्यवस्था की जा रही है।
उन्होंने आगे कहा कि जन-जीवन सामान्य करने सर्वोच्च प्राथमिकता है कि सभी व्यवस्थाओं के बाद अतिवृष्टि और बाढ़ से हुई क्षतिपूर्ति के लिए सर्वे का कार्य आरंभ होगा। जिसमें फसल, घर, घर का सामान और मवेशियों के नुकसान का सर्वे कराया जाएगा और त्वरित रूप से राहत राशि का वितरण आरंभ होगा।

25 August, 2022

वेदवती की समस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने कृष्णा गौर से मुलाकात की
कॉलोनी की ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया
अपराधों पर नियंत्रण के लिए सख्त एक्शन लें पुलिस अधिकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक में पुलिस अधीक्षकों को भी निर्देश दिए
हाईस्कूल परीक्षा में सिंगरौली की कु. प्रज्ञा जायसवाल पूरे 500 अंक प्राप्त कर बनी टॉपर
बेटियाँ बढ़ा रही हैं प्रदेश का मान, सम्मान और गौरव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मंत्रि-परिषद मै नक्सल प्रभावित जिले बालाघाट, मण्डला एवं डिण्डोरी के लिए विशेष सहयोगी दस्ते के 850 पद स्वीकृत
पैरा-ओलम्पिक में पदक विजेता खिलाड़ियों को 50 लाख रूपये की अतिरिक्त राशि दिये जाने का अनुमोदन
राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की विशेषज्ञता का लाभ संपूर्ण प्रदेश को समान रूप से मिले : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने की राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड से अनुबंध के बाद हुई कार्रवाई की समीक्षा