Hindi News Portal
09 May, 2025
भोपाल

भाजपा सिर्फ सत्ता के लिए नहीं, देश-दुनिया के प्रति जिम्मेदारी भी निभाती है मुख्यमंत्री,

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी सिर्फ सत्ता के लिए राजनीति में नहीं है, बल्कि उसके कार्यकर्ता समाज और देश-दुनिया के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी समझते हैं। भाजपा युवा मोर्चा का ‘हरा-भरा मध्यप्रदेश’ ऐसा ही अभियान है, जिसके दौरान मोर्चा कार्यकर्ता पर्यावरण संरक्षण तथा ग्लोबल वार्मिंग जैसे संकट का सामना करने के लिए 75 लाख पौधे रोपेंगे। यह बात मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने स्मार्ट पार्क में मोर्चा के ‘हरा भरा मध्यप्रदेश’ अभियान के शुभारंभ के अवसर पर कही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद जी, प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार, प्रदेश सरकार के मंत्री भूपेंद्रसिंह, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार तथा भोपाल नगर निगम के अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी सहित पार्टी नेताओं ने पौधे भी रोपे।
भाजपा देश को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैः शिवराजसिंह चौहान
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा सिर्फ सत्ता चलाने के लिए नहीं, बल्कि देश को आगे बढ़ाने को लिए प्रतिबद्ध है। आज पूरा विश्व ग्लोबल वार्मिंग की समस्या का सामना कर रहा है। इसलिए प्रकृति को बचाने के लिए हमें पेड़ लगाकार हरा भरा राष्ट्र बनाना है। पेड़ हमारे जीवनदाता हैं। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाना मेरे जीवन का हिस्सा और संस्कार बन गया है। मेरे दिन की शुरुआत पौधारोपण से होती है। युवा मोर्चा के साथियों के साथ मेरा सभी नागरिकों से निवेदन है कि अपने परिवार के साथ एक पेड़ अवश्य लगाएँ। मुख्यमंत्री ने इस अभियान के शुभारंभ पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को बधाई भी दी।

भारत पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अग्रदूत बनाः विष्णुदत्त शर्मा
कार्यक्रम में संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में भी अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत पर्यावरण संरक्षण की दिशा में दुनिया का अग्रदूत बनकर उभरा है, तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी प्रतिदिन पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक कर रहे हैं। शर्मा ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा की दिशा में ‘हरा भरा मध्यप्रदेश’ एक सराहनीय पहल है, जिसके लिए मैं युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

मोर्चा कार्यकर्ता तीन चरणों में रोपेंगे 75 लाख पौधेः वैभव पवार
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने कहा कि इस महा अभियान के लिए प्रदेश स्तरीय संचालन समिति गठित की गई है जो वार्ड, मंडल, विधानसभा, एवं जिला प्रभारियों से समन्वय स्थापित करेगी। पंवार ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत तीन चरणों में 75 लाख पौधे रोपे जाएंगे। पहला चरण 11 सितम्बर से शुरू होगा और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर तक चलेगा। द्वितीय चरण 18 सितम्बर से शुरू होगा और 25 सितंबर को श्रद्धेय पं.दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती तक चलेगा। तृतीय चरण 26 सितम्बर से शुरू होगा और महात्मा गांधी जी की जयंती 02 अक्टूबर तक चलेगा। श्री पवार ने बताय कि 17 सितम्बर, 25 सितम्बर एवं 02 अक्टूबर को पौधरोपण के वृहद अभियान चलाए जाएंगे। श्री वैभव पवार ने बताया कि इस अभियान से जुड़ने के लिए लोग www.mpbjym.org वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके अलावा 9111003009 पर मिस्ड कॉल या व्हाट्सएप पर मैसेज कर अपना पंजीयन कर सकते हैं।

29 August, 2022

वेदवती की समस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने कृष्णा गौर से मुलाकात की
कॉलोनी की ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया
अपराधों पर नियंत्रण के लिए सख्त एक्शन लें पुलिस अधिकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक में पुलिस अधीक्षकों को भी निर्देश दिए
हाईस्कूल परीक्षा में सिंगरौली की कु. प्रज्ञा जायसवाल पूरे 500 अंक प्राप्त कर बनी टॉपर
बेटियाँ बढ़ा रही हैं प्रदेश का मान, सम्मान और गौरव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मंत्रि-परिषद मै नक्सल प्रभावित जिले बालाघाट, मण्डला एवं डिण्डोरी के लिए विशेष सहयोगी दस्ते के 850 पद स्वीकृत
पैरा-ओलम्पिक में पदक विजेता खिलाड़ियों को 50 लाख रूपये की अतिरिक्त राशि दिये जाने का अनुमोदन
राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की विशेषज्ञता का लाभ संपूर्ण प्रदेश को समान रूप से मिले : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने की राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड से अनुबंध के बाद हुई कार्रवाई की समीक्षा