Hindi News Portal
भोपाल

पोषण जागरूकता को जन-आंदोलन का रूप देना आवश्यकता है : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल : 1 सितम्बर ;मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि संतुलित आहार-स्वस्थ जीवन का आधार है। ऋषि-मुनियों का कथन है “पहला सुख-निरोगी काया” अर्थात्जिस व्यक्ति का शरीर स्वस्थ है, रोग रहित है, वह व्यक्ति सबसे सुखी है। देश में आज एक सितम्बर से राष्ट्रीय पोषण माह का आरंभ हो रहा है, जो 30 सितम्बर तक चलेगा। कुपोषण को कम करने और पोषण स्तर में सुधार के लिए सबकी भागीदारी को प्रोत्साहित करते हुए पोषण जागरूकता को जन-आंदोलन का रूप देने की आवश्यकता है।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया से प्रदेशवासियों को अपने स्वास्थ्य तथा खान-पान को लेकर जागरूक रहने और नियमित व्यायाम को अपनी आदत बनाने की अपील की है। पोषण माह में आँगनवाड़ी स्तर तक विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी। जन-प्रतिनिधि, शासकीय अधिकारी-कर्मचारी तथा जन-सामान्य इन गतिविधियों में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।

01 September, 2022

बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह शिकायत की
सामूहिक विवाह सम्मेलन का खर्च दिग्विजय के चुनावी खाते में जोड़ा जाए, आयोग से मांग की
कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्विजय सिंह के करीबी BJP में शामिल हुए
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया
कांग्रेस पार्टी की इमारत कुछ बुजुर्ग और जर्जर नेताओं के सहारे खड़ी है।; डॉ.नरोत्तम मिश्रा
कांग्रेस के नेताओं का विश्वास कांग्रेस पर नहीं रहा है
पीएम मोदी दो दिवसी प्रदेश मै प्रवास पर 24 को भोपाल में
प्रवास को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में तैयारी
राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी, अंतिम समय पर सतना दौरा रद्द किया
जल्दी ही राहुल गांधी जनता से रूबरू होंगे