Hindi News Portal
खेल

एशिया कप मै श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम किया।

श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया है। दासुन शनाका की कप्तानी में श्रीलंकाई टीम ने खिताबी मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया और पूरे मैच के दौरान हावी रही। रविवार को दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मैच में किस्मत का सिक्का यानी टॉस पाकिस्तान के हक में गिरा लेकिन श्रीलंका ने अपनी मेहनत और दमदार प्रदर्शन से पाकिस्तान के सारे अरमानों पर पानी फेर दिया। श्रीलंका ने 170 के अपने स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया और पाकिस्तान को महज 147 के स्कोर पर ही समेट दिया।
एशिया कप के फाइनल में उसने पाकिस्ताान को 23 रनों से हराकर यह खिताब अपने नाम कर लिया। बेहतरीन गेंदबाजी और कसी हुई फील्डिंग के दम पर श्रीलंका ने यह बाजी अपने पक्ष में कर ली। आर्थिक आपातकाल से गुज़र रहे देश के लिए यह बहुत बड़ी खुशी का अवसर बनकर सामने आया है। श्रीलंका की टीम ने छठी बार इस खिताब पर अपना कब्जा जमाया तो वहीं पाकिस्तान का तीसरी बार चैंपियन बनने का सपना टूट गया। एशिया कप का खिताब सबसे ज्यादा 7 बार भारत ने जीता है जबकि श्रीलंका की टीम 6 बार ये खिताब जीतकर दूसरे नंबर पर आ गई।

 

12 September, 2022

भारत ने चौथा टेस्ट 5 विकेट से जीता, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त
हॉकी5एस विश्व कप में भारत ने केन्या को 9-4 से हराया
उत्तम सिंह के 3 गोल मदद की
प्रधानमंत्री मोदी ने नाशिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सत का शुभारम्भ किया
प्रधानमंत्री ने रामायण से, विशेषकर वह अंश सुने , जिसमें भगवान राम के अयोध्या लौटने का वर्णन है।
प्रधानमंत्री मोदी ने नाशिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सत का शुभारम्भ किया
प्रधानमंत्री ने रामायण से, विशेषकर वह अंश सुने , जिसमें भगवान राम के अयोध्या लौटने का वर्णन है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 29वें आईईएस-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करेंगे
3 जनवरी से शुरू होगा , 400 खिलाड़ी होंगे शामिल