Hindi News Portal
भोपाल

आदर्श आगंनवाडी अभियान स्वस्थ भारत का अभियान : शर्मा

भोपाल। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटलबिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर तक महिला मोर्चा प्रदेश के 75 आंगनवाडी गोद लेकर उसे आदर्श आंगनवाडी बनायेगी। सभी कार्यकर्ता इस अभियान की सफलता के लिए जुटें। क्योंकि यह अभियान सिर्फ आगंनवाडी को आदर्श बनाने का नहीं, बल्कि देश के बच्चों के भविष्य के साथ एक स्वस्थ भारत का अभियान है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में महिला मोर्चा के शुरू होने वाले आदर्श आगंनवाडी अभियान की तैयारियों के बारे में आयोजित वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक में मोर्चा की प्रदेश प्रभारी व पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा सिंह जादौन एवं मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने प्रदेश अध्यक्ष ने अभियान की तैयारियों से अवगत कराया। वर्चुअल बैठक में मोर्चा की पदाधिकारी बहनें एवं अभियान की प्रभारी बहनें जुड़ी थी।
हमारा संगठन सामाजिक दायित्वों का बखूबी निर्वहन करता है : शर्मा
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही देश का एकमात्र ऐसा राजनैतिक संगठन है जो सामाजिक दायित्वों का बखूबी निर्वहन करता है। कोविडकाल में पार्टी कार्यकर्ताओं ने आमजनों को भोजन से लेकर पादुका तक पहनाने का काम किया। भाजपा सामाजिक सरोकारों से जुडे मुद्दों पर काम करती है, ऐसे कई अभियान है जिसे भारतीय जनता पार्टी ने प्रारंभ किया और वे जनआंदोलन बनें। बेटी बचाओ, बेटी पढाओ, लाडली लक्ष्मी और कुपोषण की मुक्ति के लिए चलाया सुपोषण अभियान हम सबके सामने एक उदाहरण है। शर्मा ने कहा कि आदर्श आगंनवाडी अभियान भी जनअभियान बनें और जनता की इसमें भागीदारी हो, इसके लिए मोर्चा अधिक से अधिक समाज के हर तबके और हर वर्ग को इस अभियान से जोडें। उन्होंने कहा कि इस अभियान का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करें और जनता को बताएं कि यह अभियान सिर्फ एक अभियान नहीं बल्कि एक सामाजिक अभियान है।
मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया ने प्रदेश अध्यक्ष को अभियान की तैयारियों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक जिले में अभियान की प्रभारी, सह प्रभारी एवं हर आगंनवाडी में यह अभियान सफल हो इसके लिए टीम गठित की गयी है।
इस अवसर पर मोर्चा की प्रदेश महामंत्री श्रीमती अश्विनी परांजपे, श्रीमती माया पटेल, प्रदेश मीडिया प्रभारी नेहा बग्गा, प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी उपस्थित थी।

14 September, 2022

पुलिस "होली मिलन समारोह" मै आयुक्त अधिकारियों सहित् कर्मचारी भी शामिल हुए सभी डीजे पर थिरके
मिलन समारोह बड़ी ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया गया,
म.प्र. की मोहन सरकार ने 5 हजार करोड़ का फिर कर्ज लिया : 27 मार्च को खाते में रकम आएगी
सरकार ने 3 महीने में पांचवीं बार ऋण लिया ।
चुनाव कार्यक्रम की घोषणा पर निर्वाचन आयोग को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद शर्मा ने धन्यवाद दिया ।
4 जून को 400 पार फिर एक बार मोदी सरकार को करेंगे चरितार्थ
7 मई को भोपाल सहित तीसरे चरण में 8 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा,एवं राजगढ़ में मतदान होगा।
मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव चार चरण में होंगे, प्रदेश में आदर्श आचरण आचार संहिता लागू ।
पर्यटन स्थलों और प्रमुख शहरों तक हवाई सेवा हमारी प्राथमिकता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा तथा पीएम श्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा का शुभारंभ