Hindi News Portal
09 May, 2025
भोपाल

अप्रतिम और अद्वितीय गायिका लता जी के नाम पर अयोध्या में चौक का नामकरण सराहनीय निर्णय : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल 28 सितम्बर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अप्रतिम और अद्वितीय गायिका, मध्यप्रदेश में जन्म लेने वाली परम आदरणीय और भारत रत्न स्व. लता मंगेशकर के नाम पर अयोध्या धाम में एक सार्वजनिक चौराहे का नामकरण सराहनीय निर्णय है। मुख्यमंत्री चौहान ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनन्दन भी किया है।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि लता दीदी मध्यप्रदेश ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण राष्ट्र के नागरिकों के लिए सम्मानीय हैं। उन्होंने पूरे विश्व में अपने सुरीले सुरों को पहुँचाया। प्रधानमंत्री ने स्व. लता जी की पावन स्मृतियों को स्थाई बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। आज लता जी की जयंती पर लिया गया यह निर्णय सामयिक और लता दीदी के प्रति आदर का भाव रखने वाले करोड़ों लोगों के लिए संतोष का विषय भी है। मुख्यमंत्री चौहान ने लता दीदी की जयंती पर उन्हें नमन भी किया है।

29 September, 2022

वेदवती की समस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने कृष्णा गौर से मुलाकात की
कॉलोनी की ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया
अपराधों पर नियंत्रण के लिए सख्त एक्शन लें पुलिस अधिकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक में पुलिस अधीक्षकों को भी निर्देश दिए
हाईस्कूल परीक्षा में सिंगरौली की कु. प्रज्ञा जायसवाल पूरे 500 अंक प्राप्त कर बनी टॉपर
बेटियाँ बढ़ा रही हैं प्रदेश का मान, सम्मान और गौरव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मंत्रि-परिषद मै नक्सल प्रभावित जिले बालाघाट, मण्डला एवं डिण्डोरी के लिए विशेष सहयोगी दस्ते के 850 पद स्वीकृत
पैरा-ओलम्पिक में पदक विजेता खिलाड़ियों को 50 लाख रूपये की अतिरिक्त राशि दिये जाने का अनुमोदन
राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की विशेषज्ञता का लाभ संपूर्ण प्रदेश को समान रूप से मिले : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने की राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड से अनुबंध के बाद हुई कार्रवाई की समीक्षा