Hindi News Portal
09 May, 2025
भोपाल

श्री महाकाल लोक" के लोकार्पण कार्यक्रम के साक्षी हों प्रदेशवासी : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल : 30 सितम्बर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के करकमलों से 11 अक्टूबर को उज्जैन में "श्री महाकाल लोक" के लोकार्पण कार्यक्रम में सभी प्रदेशवासियों से भाग लेने की अपील की है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास कार्यालय से मीडिया को दिए संदेश में कहा कि बारह ज्योर्तिलिंग में से एक श्री महाकाल महाराज उज्जैन में विराजमान हैं। मध्यप्रदेश और देश पर सदैव उनकी कृपा बरसती है। वो हम सब के अराध्य हैं। देश और दुनिया से लाखों लोग उनके दर्शन करने पधारते हैं। महाकाल महाराज की कृपा से ही उनके परिसर का विस्तार शिव लीलाओं के साथ किया गया है। यहाँ एक अद्भुत रचना हुई है, जिसका नाम "श्री महाकाल लोक" रखा गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन में "श्री महाकाल लोक" का लोर्कापण करने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 अक्टूबर को उज्जैन आयेंगे। लोकार्पण कार्यक्रम शाम को 6 बजे होगा। ये भारत के सांस्कृतिक पुनरोत्थान का युग है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पहले केदारनाथ, फिर काशी विश्वनाथ और अब श्री महाकाल लोक का लोकार्पण किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से इस पल का साक्षी बनने का अनुरोध किया है। उन्होंने ने कहा कि अगर उज्जैन न आ सके, तो प्रदेशवासी अपने गाँव और शहर के मंदिर में दीप प्रज्ज्वनलित करें, साज सज्जा करें, भजन-कीर्तन हों, अभिषेक हो, आरती हो और सभी शहर और गाँव अपने मंदिर प्रांगण में बैठ कर ही श्री महाकाल लोक के लोकार्पण का कार्यक्रम देखें। यह हम सबके लिए प्रसन्नता और आनंद का पल होगा।

30 September, 2022

वेदवती की समस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने कृष्णा गौर से मुलाकात की
कॉलोनी की ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया
अपराधों पर नियंत्रण के लिए सख्त एक्शन लें पुलिस अधिकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक में पुलिस अधीक्षकों को भी निर्देश दिए
हाईस्कूल परीक्षा में सिंगरौली की कु. प्रज्ञा जायसवाल पूरे 500 अंक प्राप्त कर बनी टॉपर
बेटियाँ बढ़ा रही हैं प्रदेश का मान, सम्मान और गौरव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मंत्रि-परिषद मै नक्सल प्रभावित जिले बालाघाट, मण्डला एवं डिण्डोरी के लिए विशेष सहयोगी दस्ते के 850 पद स्वीकृत
पैरा-ओलम्पिक में पदक विजेता खिलाड़ियों को 50 लाख रूपये की अतिरिक्त राशि दिये जाने का अनुमोदन
राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की विशेषज्ञता का लाभ संपूर्ण प्रदेश को समान रूप से मिले : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने की राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड से अनुबंध के बाद हुई कार्रवाई की समीक्षा