Hindi News Portal
भोपाल

ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के निर्माण की योजना पर अमल शीघ्र : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल 4 अक्टूबर ; मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की वर्चुअल उपस्थिति में आज केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा एलायंस एयर कंपनी की दो उड़ानों जबलपुर-इंदौर-जबलपुर और इंदौर- ग्वालियर-इंदौर का झंडी दिखा कर शुभारंभ किया गया।मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश, देश के मध्य में होने से किसी भी हिस्से में तेज गति से पहुँचने की स्थिति में है। इस भोगौलिक अनुकूलता से उद्योग और पर्यटन के क्षेत्र की संभावनाओं को साकार करना आसान है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नागरिक उड्डयन मंत्री सिंधिया एयर कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत हैं। प्रधानमंत्री मोदी गत 17 सितम्बर को कूनो पालपुर राष्ट्रीय उद्यान में दूसरे महाद्वीप से लाए गए चीतों के प्रवेश का शुभ कार्य कर चुके हैं।
पर्यटन विकास में इसका विशेष महत्व है। मध्यप्रदेश टाइगर और लेपर्ड स्टेट बनने के बाद चीता स्टेट भी बन गया है। मध्य़प्रदेश में हवाई सेवाओं का विस्तार पर्यटन के विकास में सहायक होगा।
मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि इन्दौर के निकट देवास जिले के चाचौड़ा ग्राम में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट का निर्माण प्रस्तावित है। इसके लिए भूमि का चिन्हांकन भी हो गया है। इस योजना पर जल्दी ही अमल किया जाएगा। साथ ही प्रदेश में रीवा और उज्जैन की एयर स्ट्रिप की लम्बाई बढ़ाने का कार्य भी किया जाएगा।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आज एलायंस एयर द्वारा जबलपुर-ग्वालियर और इन्दौर के निवासियों को नई विमान सेवाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। मध्यप्रदेश सरकार एयर कनेक्विविटी विस्तार योजनाओं में पूर्ण सहयोग देगी। मुख्यमंत्री चौहान ने नई विमान सेवाओं की शुरुआत कर नागरिकों को बधाई दी।
प्रदेश के विकास की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि स्वच्छता में वेस्ट जोन में मध्यप्रदेश के अव्वल आने, इन्दौर के निरंतर छठवीं बार देश के स्वच्छतम शहर का खिताब प्राप्त करने के साथ ही चारों दिशाओं में प्रगति के प्रयास हो रहे हैं।
केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मध्यप्रदेश में प्रगति के लिए मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में अनूठा कार्य हो रहा है। पहली बार एक ही दिन में प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों इन्दौर-जबलपुर और ग्वालियर को हवाई सेवाओं से जोडऩे का कार्य हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों का आगमन एक विशेष उपलब्धि है। ग्वालियर अंचल में एलीवेटेड रोड और अन्य विकास कार्यों के लिए स्वीकृतियाँ मिली हैं। मध्यप्रदेश से एयर ट्रेफिक मूवमेंट्स की संख्या बढ़ रही है।
नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जनरल वी.के. सिंह, सांसद राकेश सिंह, प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर, सांसद शंकर लालवानी, विवेक तन्खा, पूर्व मंत्री महेन्द्र हार्डिया, सुदर्शन गुप्ता और अन्य जन-प्रतिनिधि विभिन्न स्थान से कार्यक्रम में शामिल हुए।

04 October, 2022

बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह शिकायत की
सामूहिक विवाह सम्मेलन का खर्च दिग्विजय के चुनावी खाते में जोड़ा जाए, आयोग से मांग की
कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्विजय सिंह के करीबी BJP में शामिल हुए
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया
कांग्रेस पार्टी की इमारत कुछ बुजुर्ग और जर्जर नेताओं के सहारे खड़ी है।; डॉ.नरोत्तम मिश्रा
कांग्रेस के नेताओं का विश्वास कांग्रेस पर नहीं रहा है
पीएम मोदी दो दिवसी प्रदेश मै प्रवास पर 24 को भोपाल में
प्रवास को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में तैयारी
राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी, अंतिम समय पर सतना दौरा रद्द किया
जल्दी ही राहुल गांधी जनता से रूबरू होंगे