Hindi News Portal
09 May, 2025
भोपाल

रबी फसल की बोवनी के लिए पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध किसान भाई अफवाहों पर ध्यान न दें ; - मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल : 14 अक्टूबर : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि रबी फसल की बोवनी के लिए पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध है। किसान भाई अफवाहों पर ध्यान न दें। खाद की कोई कमी नहीं है। यूरिया, डीएपी, पोटाश, एनपीके कम्पलेक्स और एसएसपी उर्वरकों का भण्डार उपलब्ध है। किसान भाइयों को उर्वरक की जितनी आवश्यकता है, वे उतना उर्वरक लें। मुख्यमंत्री चौहान ने निवास कार्यालय से मीडिया के माध्यम से किसानों के नाम जारी संदेश में यह बात कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उर्वरक आपूर्ति की लगातार समीक्षा की जा रही है। राज्य सरकार किसी भी स्थिति में उर्वरक की कमी नहीं आने देगी। यदि कोई गड़बड़ी होती है जैसे कोई अधिक मूल्य में उर्वरक देता है तो इसकी सूचना दूरभाष क्रमांक 0755-2678403 पर दी जाए। किसानों की परेशानी तत्काल दूर की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। समय पर पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध कराना राज्य सरकार का कर्त्तव्य है। उर्वरक की उपलब्धता में भारत सरकार का निरंतर सहयोग प्राप्त हो रहा है। अत: चिंता की आवश्यकता नहीं है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि असमय वर्षा से कई जगह खड़ी फसलों को नुकसान पहुँचा है। किसानों की समस्याओं की राज्य सरकार को जानकारी है। फसल खराब होने का प्रभाव कृषकों के जीवन और बच्चों के भविष्य तक पर पड़ता है। किसानों की तकलीफों को देखते हुए ही फसलों के सर्वे के निर्देश दिए जा चुके हैं। क्षति के आकलन के आधार पर राहत की राशि दी जाएगी, साथ ही फसल बीमा योजना का लाभ भी दिलाया जाएगा। जिन किसानों की फसल खराब हुई है, उन्हें चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, सबको संकट से उबारा जाएगा।

 

फ़ाइल फोटो 

14 October, 2022

वेदवती की समस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने कृष्णा गौर से मुलाकात की
कॉलोनी की ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया
अपराधों पर नियंत्रण के लिए सख्त एक्शन लें पुलिस अधिकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक में पुलिस अधीक्षकों को भी निर्देश दिए
हाईस्कूल परीक्षा में सिंगरौली की कु. प्रज्ञा जायसवाल पूरे 500 अंक प्राप्त कर बनी टॉपर
बेटियाँ बढ़ा रही हैं प्रदेश का मान, सम्मान और गौरव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मंत्रि-परिषद मै नक्सल प्रभावित जिले बालाघाट, मण्डला एवं डिण्डोरी के लिए विशेष सहयोगी दस्ते के 850 पद स्वीकृत
पैरा-ओलम्पिक में पदक विजेता खिलाड़ियों को 50 लाख रूपये की अतिरिक्त राशि दिये जाने का अनुमोदन
राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की विशेषज्ञता का लाभ संपूर्ण प्रदेश को समान रूप से मिले : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने की राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड से अनुबंध के बाद हुई कार्रवाई की समीक्षा