Hindi News Portal
09 May, 2025
भोपाल

मुख्यमंत्री चौहान ने स्व-सहायता समूह सदस्यों से किया संवाद

शिवपुरी, 27 अक्टूबर ; मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को भाईदूज के अवसर पर म.प्र.राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी स्व सहायता समूह की महिलाओं को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित किया और संवाद किया।इस कार्यक्रम का प्रसारण जिले के एनआइसी कक्ष में किया गया। इस दौरान कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं आजीविका मिशन के विभिन्न स्व सहायता समूह की दीदियां उपस्थित थी।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाईदूज की शुभकामनाए देने के साथ ही आजीविका गतिविधि से जुड़कर सशक्त व समृद्ध होने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा कई जिलों के सफल गतिविधि संचालित करने वाली समूह की महिलाओं से सीधा संवाद भी किया गया।
कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने स्वसहायता समूह कि महिलाओं से कहा कि स्व सहायता समूह की महिलाएं वृहद स्तर पर स्वरोजगार के कार्य कर रही हैं। इन गतिविधियों को और बढ़ाएं और अपने खुद के उत्पाद को बड़े स्तर पर ले जाएं। आप लोग भी ऐसे कार्य करें कि आपके स्वसहायता समूह के नाम से आपके गांव की पहचान हो।
कार्यक्रम के दौरान समूह की दीदियों ने कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह को टीका किया। कलेक्टर ने भी सभी महिलाओं को भाई दूज की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर स्व सहायता समूह की महिलाओं ने उन्हें अपने सफल होने की कहानी बताई।

27 October, 2022

वेदवती की समस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने कृष्णा गौर से मुलाकात की
कॉलोनी की ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया
अपराधों पर नियंत्रण के लिए सख्त एक्शन लें पुलिस अधिकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक में पुलिस अधीक्षकों को भी निर्देश दिए
हाईस्कूल परीक्षा में सिंगरौली की कु. प्रज्ञा जायसवाल पूरे 500 अंक प्राप्त कर बनी टॉपर
बेटियाँ बढ़ा रही हैं प्रदेश का मान, सम्मान और गौरव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मंत्रि-परिषद मै नक्सल प्रभावित जिले बालाघाट, मण्डला एवं डिण्डोरी के लिए विशेष सहयोगी दस्ते के 850 पद स्वीकृत
पैरा-ओलम्पिक में पदक विजेता खिलाड़ियों को 50 लाख रूपये की अतिरिक्त राशि दिये जाने का अनुमोदन
राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की विशेषज्ञता का लाभ संपूर्ण प्रदेश को समान रूप से मिले : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने की राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड से अनुबंध के बाद हुई कार्रवाई की समीक्षा