Hindi News Portal
भोपाल

गड़बड़ होने पर दोषियों को तत्काल किया जाएगा दंडित – मुख्यमंत्री चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भ्रष्टाचार के प्रति राज्य शासन की जीरो टॉलरेंस की नीति है। भ्रष्टाचार के मामलों में त्वरित कार्यवाही की जा रही है। जहाँ गड़बड़ होगी वहाँ दोषियों को तत्काल दंडित किया जाएगा। महिला बाल विकास विभाग में 104 लोगों पर कार्रवाई की गई है और 26 को नौकरी से बाहर किया गया है। जनता को राहत देने के लिए स्वच्छ प्रशासनिक व्यवस्था का क्रियान्वयन सुनिश्चित करना हमारा दायित्व है। मैदानी पोस्टिंग में कर्मठ और संवेदनशील अधिकारी-कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाएगी। मुख्यमंत्री चौहान विकास गतिविधियों और जन-कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में निवास कार्यालय से मंत्रीगण और विधायक साथियों से वर्चुअली संवाद कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने दीपावली की शुभकामनाएँ देते हुए सभी के मंगल और कल्याण की कामना की। उन्होंने ने कहा कि मंत्री तथा विधायक अपने-अपने क्षेत्र की सड़कों के रख-रखाव के लिए सक्रिय रहें। प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों और स्व-सहायता समूह की बहनों के साथ सतत संवाद करें। यह सुनिश्चित किया जाये कि योजनाओं और विकास गतिविधियों का संचालन पूरी पारदर्शिता के साथ हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान में जुड़े पात्र हितग्राहियों से संवाद के लिए कार्यक्रम किए जाएंगे। जिलों में संचालित विकास गतिविधियों और जन- कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की मॉर्निंग मीटिंग का क्रम जारी रहेगा। विधायक इन बैठकों में सक्रियता से भाग लें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सीएम राइज स्कूल के संबंध में भी चर्चा की।

29 October, 2022

बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह शिकायत की
सामूहिक विवाह सम्मेलन का खर्च दिग्विजय के चुनावी खाते में जोड़ा जाए, आयोग से मांग की
कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्विजय सिंह के करीबी BJP में शामिल हुए
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया
कांग्रेस पार्टी की इमारत कुछ बुजुर्ग और जर्जर नेताओं के सहारे खड़ी है।; डॉ.नरोत्तम मिश्रा
कांग्रेस के नेताओं का विश्वास कांग्रेस पर नहीं रहा है
पीएम मोदी दो दिवसी प्रदेश मै प्रवास पर 24 को भोपाल में
प्रवास को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में तैयारी
राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी, अंतिम समय पर सतना दौरा रद्द किया
जल्दी ही राहुल गांधी जनता से रूबरू होंगे