Hindi News Portal
भोपाल

नागरिकों के जीवन को खुशहाल बनाने के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों और संस्थाओं के समर्पित प्रयास सराहनीय – मुख्यमंत्री

भोपाल 7 नवंबर ; मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासकीय योजनाओं और जन-कल्याणकारी गतिविधियों के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विकास और नागरिकों के जीवन को खुशहाल बनाने के लिए अधिकारी, कर्मचारियों और संस्थाओं के समर्पित प्रयास सराहनीय है। मुख्यमंत्री चौहान ने केन्द्र सरकार से वर्ष 2022 में राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित अधिकारियों, शासकीय योजनाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार प्राप्त जिलों, नवाचार के लिए मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2022 से सम्मानित अधिकारियों और मुख्यमंत्री गौरव सम्मान 2022 से सम्मानित संस्थाओं को ट्वीट कर शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि टीम मध्यप्रदेश का समर्पण और तत्परता अनुकरणीय है। नवाचार श्रेणी में सम्मानित होने वाले चयनित जिलों की टीमों के उत्कृष्ट और अद्भुत नवाचार प्रशंसनीय हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने मध्यप्रदेश गौरव सम्मान-2022 से सम्मानित होने वाली संस्थाओं को भी बधाई दी है।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री चौहान के निर्देश पर एक नवम्बर से आरंभ मध्यप्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम श्रृंखला में राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह में केन्द्र सरकार से वर्ष 2022 में राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कारों के प्राप्तकर्ताओं को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए जा रहे हैं। साथ ही शासकीय योजनाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन और नवाचार के लिए मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार तथा विभिन्न श्रेणियों में उल्लेखनीय कार्य के लिए संस्थाओं को मध्यप्रदेश गौरव सम्मान के लिए चुना गया है।
मुख्यमंत्री चौहान ने भारत सरकार से वर्ष 2022 के राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को बधाई दी है। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण में वर्ष 2021-22 में संपूर्ण राज्य स्वच्छता के लिए ओडीएफ स्थायित्व और ओडीएफप्लस के विभिन्न घटकों के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए पश्चिमी क्षेत्र के राज्यों के वर्ग में स्वच्छता सर्वेक्षण (ग्रामीण) 2022 में मध्यप्रदेश को प्रथम पुरस्कार मिलने पर प्रशस्ति-पत्र के लिए प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास उमाकांत उमराव को शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने इसी क्रम में जिला स्तर पर भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भोपाल को भी भोपाल जिले के प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रशस्ति-पत्र के लिए बधाई दी है।
बुरहानपुर जिले को देश में प्रथम हर घर जल जिला प्रमाणीकरण की उपलब्धि पर भारत सरकार से जल जीवन अवार्ड 2022 प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री चौहान ने इस उपलब्धि के लिए अपर मुख्य सचिव मलय श्रीवास्तव तथा कलेक्टर बुरहानपुर प्रवीण सिंह अढायच को प्रशस्ति-पत्र के लिए बधाई दी।मुख्यमंत्री चौहान ने खनिजों की खोज, नीलामी और खदानों के संचालन में पहल के लिए राष्ट्रीय खनिज विकास पुरस्कार की श्रेणी-2 का प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने पर प्रमुख सचिव खनिज साधन सुखवीर सिंह को प्रशस्ति-पत्र के लिए बधाई दी है।
स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में देश के बड़े राज्यों में मध्यप्रदेश द्वारा नंबर वन स्वच्छ राज्य का सम्मान अर्जित करने पर प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास मनीष सिंह तथा स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में देश के नंबर वन स्वच्छ शहर का सम्मान प्राप्त करने पर कलेक्टर इंदौर मनीष सिंह और आयुक्त नगर निगम इंदौर को प्रशस्ति-पत्र के लिए शुभकामनाएँ दी।प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में 150 दिवस चैलेंज पुरस्कार 2021 के क्रियान्वयन के लिए मध्यप्रदेश को राज्यों की श्रेणी में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्य का द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री चौहान ने प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास मनीष सिंह को प्रशस्ति-पत्र के लिए बधाई दी।
लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार वर्ष 2021 दतिया कलेक्टर संजय कुमार और जिला महिला-बाल विकास अधिकारी दतिया को प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री चौहान ने पोषण अभियान में जन-भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए प्राप्त इस पुरस्कार के लिए इन अधिकारियों को प्रशस्ति-पत्र के लिए शुभकामनाएँ दी।मुख्यमंत्री चौहान ने शासकीय योजनाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में छतरपुर जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में बड़वानी जिले के नगरीय निकाय के अध्यक्ष, कलेक्टर बड़वानी तथा नगरीय?निकाय के अधिकारी, म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में झाबुआ जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार के लिए बधाई दी।
इसी क्रम में प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिधि योजना में निवाड़ी जिले के नगरीय निकाय के अध्यक्ष, कलेक्टर तथा नगरीय निकाय के अधिकारी पुरस्कृत होंगे और सीएम हेल्पलाइन एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम में बुरहानपुर जिले के कलेक्टर तथा जिला प्रबंधक, लोक सेवा प्रबंधन को पुरस्कार के लिए शुभकामनाएँ दी।नवाचार के लिए छह श्रेणियों में मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार में नागरिक सेवा प्रदाय, सूचना प्रौद्योगिकी और सुशासन श्रेणी में पुलिस थानों की रैंकिंग के लिए पुलिस आयुक्त भोपाल मकरंद देउस्कर, डीसीपी हेडक्वार्टर विनीत कपूर, एसीपी हेडक्वार्टर अजय मिश्रा को बधाई दी गई।
मुख्यमंत्री चौहान ने शिक्षा एवं मानव संसाधन विकास श्रेणी में निरक्षरता से आजादी अभियान में कलेक्टर मंडला हर्षिता सिंह और महिला-बाल विकास अधिकारी श्वेता कानवे, सीएम राइज स्कूल की पहल के लिए प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी, आयुक्त लोक शिक्षण अभय वर्मा, उप संचालक लोक शिक्षण डी.एस. कुशवाह, संस्कृत विद्यालय संचालन के लिए महर्षि पंतजलि संस्कृत संस्थान भोपाल के सं

चालक प्रभात राज तिवारी को शुभकामनाएँ दी।
स्वास्थ्य एवं पोषण श्रेणी में योग से निरोग कार्यक्रम के लिए प्रमुख सचिव आयुष प्रतीक हजेला और उप संचालक आयुष डॉ. राजीव मिश्रा तथा उमंग हेल्पलाइन के लिए अतिरिक्त संचालक लोक शिक्षण सुश्री कामना आचार्य को बधाई दी।मुख्यमंत्री ने अधो-संरचना श्रेणी में श्री महाकाल महालोक परियोजना के लिए प्रमुख सचिव संस्कृति शिवशेखर शुक्ला, प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास मनीष सिंह, प्रमुख सचिव धर्मस्व संजीव झा, कलेक्टर उज्जैन आशीष सिंह और सीईओ स्मार्ट सिटी श्री आशीष पाठक को बधाई दी।मुख्यमंत्री चौहान ने सामाजिक समावेश एवं सशक्तिकरण के लिए असली हीरो सम्मान अभियान के लिए पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना, एडाप्ट एन आँगनवाड़ी के लिए अपर मुख्य सचिव महिला-बाल विकास अशोक शाह तथा आयुक्त महिला-बाल विकास और आनंदम तथा अल्पविराम कार्यक्रम के लिए आनंद विभाग के अखिलेश अर्गल, ग्वालियर में संचालित आशीर्वाद योजना के लिए कलेक्टर ग्वालियर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आशीष तिवारी और तत्कालीन आपूर्ति नियंत्रक चन्द्रभान सिंह जादौन, ग्वालियर संभाग में संचालित समझौते से समाधान योजना के लिए तत्कालीन संभागायुक्त ग्वालियर संभाग आशीष सक्सेना को पुरस्कार के लिए बधाई दी है।
नगर गौरव दिवस आयोजन के लिए कलेक्टर दतिया संजय कुमार सहित दतिया के अधिकारियों को पुरस्कार के लिए बधाई दी।मुख्यमंत्री ने रोजगार एवं आर्थिक विकास श्रेणी में स्व-सहायता समूह द्वारा पोषण आहार संयंत्र संचालन के लिए प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास उमाकांत उमराव और मुख्य कार्यपालन अधिकारी मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ललित बेलवाल तथा आवास सामग्री एप फ्लाई एश और सेंट्रिंग के लिए प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास उमाकांत उमराव तथा संचालक प्रधानमंत्री आवास को नवाचार में पुरस्कार के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।
मुख्यमंत्री चौहान ने पर्यावरण एवं जल-संरक्षण श्रेणी में नर्मदा समग्र भोपाल, वीरता पूर्ण कार्य के लिए हॉक फोर्स, सामाजिक सुधार श्रेणी में मध्यप्रदेश गायत्री परिवार, महिला एवं बच्चों का विकास श्रेणी में सेवा भारती मध्य भारत को मध्यप्रदेश गौरव सम्मान के लिए बधाई दी है।मुख्यमंत्री ने जन-भागीदारी और सामुदायिक प्रबंधन श्रेणी में व्यक्तिगत श्रेणी में विजय मनोहर तिवारी और संस्थागत श्रेणी में 56 दुकान व्यापारी एसोसिएशन इंदौर, शिक्षा एवं खेलकूद के क्षेत्र में व्यक्तिगत श्रेणी में रूबीना फ्रांसिस और संस्थागत श्रेणी में सरस्वती शिक्षा परिषद, स्वास्थ्य एवं पोषण क्षेत्र में व्यक्तिगत श्रेणी में विनायक लोहानी और संस्थागत श्रेणी में आइनॉक्स एयर प्रोडक्ट्स प्रायवेट लिमिटेड तथा जन सेवा के क्षेत्र में आरूषि संस्था, भोपाल को मध्यप्रदेश गौरव सम्मान के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।

08 November, 2022

नामांकन जमा करने उम्मीदवार 24 हजार की चिल्लर लेकर पहुंचा
गिनती करने में कर्मचारियों को आधा घंटे से अधिक का समय लग गया था
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम लोकसभा के पिपरिया एवं बालाघाट लोकसभा के लांजी में आयोजित जनसभा को संबोधित किया
बेईमानी करने वालों की जगह जेल में है भाजपा की सरकारें कर रही डॉ.अंबेडकर के सपनों को पूरा-डॉ. मोहन यादव
भोपाल संसदीय क्षेत्र के लिये आज से प्राप्त किये जायेंगे नाम निर्देशन पत्र
प्रत्याशियों द्वारा इसी दिन से नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये जाएंगे।
जीतू पटवारी का स्वभाव झूठ बोलकर चरित्र हत्या करने का है, राहुल गांधी को हिंदी और जीतू पटवारी को गिनती नहीं आती - डॉ. नरोत्तम मिश्रा
भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री एवं न्यू ज्वॉनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. मिश्रा की पत्रकार-वार्ता
टॉयलेट के पानी से धोयी जा रही सब्जियां पर नगर निगम ने 8 हजार का जुर्माना लगाया
गंदगी की भरमार पाई गई