Hindi News Portal
खेल

खेल-खेल में बच्चों को शिक्षा के साथ मिलेंगे संस्कार, सेहत भी रहेगी दुरुस्त

भोपाल,13 नवम्बर ; अब सरकारी स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ खेल पर भी अधिक जोर रहेगा। बच्चे खेल-खेल में पढ़ेंगे और संस्कारवान भी बनेंगे। पहली बार सरकारी स्कूलों के पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए खेल कैलेंडर वर्ष 2022-23 जारी किया गया है। इसमें कक्षा और बच्चों की उम्र के मुताबिक विभिन्न प्रकार के खेलों को शामिल किया गया है। इसमें ऐसे खेलों को जोड़ा गया है, जिससे बच्चों में जिम्मेदारी, सामंजस्य, संतुलन, सहयोग, ईमानदारी जैसे संस्कार का विकास होगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए प्रायमरी व माध्यमिक स्कूलों में खेलकूद को अनिवार्य किया गया है। बच्चों का फिटनेस स्तर पर जांच कर रिपोर्ट कार्ड भी तैयार किया जाएगा। इस संबंध में राज्य शिक्षा केंद्र ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को खेल कैलेंडर के साथ खेलों से संबंधित सामग्री भी उपलब्ध कराने के दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बता दें कि भारत सरकार के फिट इंडिया अभियान के तहत स्कूली बच्चों को खेलकूद से जोडऩे का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत बच्चों के आयु के अनुरूप शारीरिक गतिविधियां और खेल को शामिल किया गया है।

13 November, 2022

एशियाई खेल: महिला क्रिकेट के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 19 रन से हराकर पहली बार स्वर्ण पदक जीता
भारत ने दो स्वर्ण, तीन रजत और छह कांस्य सहित कुल 11 पदक जीते है ।
एकलव्य पुरस्कार अब 20 खिलाड़ियों को, विक्रम 20, विश्वामित्र पुरस्कार 5 प्रशिक्षकों की घोषणा
ओलम्पिक, एशियन गेम्स, अन्य अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पद विजेता को मिलेगी दोगुनी पुरस्कार राशि
विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा का भाला चोरी , अफसरों ने सच्चाई बताई
लोगों ने लोहे के भाले के स्थान पर लकड़ी का भाला रख दिया।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर कार हादसे का शिकार, बाल-बाल बची जान
स्थानीय पुलिस ने ट्रक के ड्राइवर को पकड़ लिया है।
मुख्यमंत्री चौहान ने भारतीय फुटबॉल टीम को सैफ चेंपियनशिप जीतने पर बधाई दी |
ऐतिहासिक विजय से हर भारतवासी गौरवान्वित है"।