Hindi News Portal
09 May, 2025
देश

कश्मीर में शरीर को जमाने वाली सर्दी जारी, पहलगाम में सबसे अधिक ठंड

श्रीनगर ,15 दिसंबर : केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के कश्मीर घाटी में शुष्क मौसम के बीच हाड कंपाने वाली ठंड का प्रकोप जारी है जिससे लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार घाटी का पर्यटन स्थल पहलगाम सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जहां बीती रात इस मौसम की सबसे ठंडी रात थी जब न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
घाटी के प्रमुख पर्यटन स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.0 रिकॉर्ड किया गया, जहां बीती रात का तापमान शून्य से नीचे 4.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। सीमावर्ती जिले कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा काजीगुंड, जिसे गेटवे ऑफ कश्मीर के रूप में जाना जाता है, में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के कारगिल जिले में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लेह जिले में शून्य से नीचे 10.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 21 दिसंबर तक घाटी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि इस दौरान घाटी में शाम के तापमान में गिरावट आ सकती है, जबकि दिन के तापमान में बढ़ोतरी की उम्मीद है। इस बीच, घाटी में आज भी मौसम शुष्क रहा और हल्की धूप निकली, जिससे लोग पार्कों, दुकानों आदि स्थानों पर आनंद लेते दिखे।
00

 

15 December, 2022

ऐसी जिम्मेदाराना कार्रवाई के लिए हम आगे भी पूरी तरह तैयार हैं।": राजनाथ
देश की संप्रभुता की रक्षा में किसी भी हद तक जा सकते हैं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का झारखंड दौरा टला, 10 मई को प्रस्तावित पूर्वी क्षेत्रीय अंतरराज्यीय परिषद की बैठक स्थगित
बैठक की नई तारीख बाद में तय की जाएगी।
हमारी कार्रवाई उकसावे वाली नहीं, पहलगाम आतंकी हमले का जवाब : विदेश मंत्रालय
पाकिस्तान ने हमेशा आतंकवादियों का बचाव किया।
ऑपरेशन सिंदूर : कसाब और हेडली की ट्रेनिंग सेंट्रर , भारतीय सेना ने मिट्टी में मिला दिया
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एयर स्ट्राइक से जुड़ी एक क्लिप भी दिखाई गई
ऑपरेशन सिंदूर : भारत के एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान सहमा , आसमान में भी सन्नाटा
पाकिस्तान ने कमोबेश सभी उड़ानें रद्द कर दीं।