Hindi News Portal
09 May, 2025
देश

क्रिकेटर ऋषभ पंत का ,एक्सिडेंट कार डिवाइडर से टकराई कर आग का गोला बनी

रुड़की 30 दिसंबर : भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य ऋषभ पंत की कार का दिल्ली से अपने घर लौटते समय एक्सीडेंट हो गया। रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के समीप मोड़ पर उनकी कार कर एक्सीडेंट हुआ। गंभीर रूप से घायल ऋषभ को दिल्ली रोड पर स्थित सक्षम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहां से उन्हें दिल्ली रेफर किया गया है।
वहां उनकी प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी। खानपुर विधायक उमेश कुमार उनका हाल जानने अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों के मुताबिक ऋषभ पंत के माथे और पैर में चोट आई है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक देहात स्वप्न किशोर सिंह मौके पर पहुंचे। सक्षम हॉस्पिटल के चेयरमैन डा. सुशील नागर ने बताया कि फिलहाल ऋषभ पंत की हालत स्थिर बनी हुई है, उनको रुड़की से दिल्ली रेफर किया जा रहा है। वहां उनकी प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ऋषभ की कार रेलिंग से जा टकराई, जिसके बाद कार में आग लग गई। बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया गया। हादसे गंभीर रूप से घायल ऋषभ पंत को दिल्ली रोड स्थित सक्षम अस्पताल में भर्ती कराया गया।
शुक्रवार को अल सुबह भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत कार से दिल्ली से रुड़की की ओर आ रहे थे। रुड़की में ऋषभ पंत का घर है। जब उनकी कार नारसन कस्बे में पहुंची तो कार अनियंत्रित होकर रेलिंग और खंभों को तोड़ते हुए पलट गई।
इसके बाद उनकी कार में आग लग गई। तब तक ग्रामीण और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। अग्निशमन विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आनन-फानन में क्रिकेटर ऋषभ पंत को दिल्ली रोड स्थित सक्षम अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया है।

30 December, 2022

ऐसी जिम्मेदाराना कार्रवाई के लिए हम आगे भी पूरी तरह तैयार हैं।": राजनाथ
देश की संप्रभुता की रक्षा में किसी भी हद तक जा सकते हैं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का झारखंड दौरा टला, 10 मई को प्रस्तावित पूर्वी क्षेत्रीय अंतरराज्यीय परिषद की बैठक स्थगित
बैठक की नई तारीख बाद में तय की जाएगी।
हमारी कार्रवाई उकसावे वाली नहीं, पहलगाम आतंकी हमले का जवाब : विदेश मंत्रालय
पाकिस्तान ने हमेशा आतंकवादियों का बचाव किया।
ऑपरेशन सिंदूर : कसाब और हेडली की ट्रेनिंग सेंट्रर , भारतीय सेना ने मिट्टी में मिला दिया
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एयर स्ट्राइक से जुड़ी एक क्लिप भी दिखाई गई
ऑपरेशन सिंदूर : भारत के एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान सहमा , आसमान में भी सन्नाटा
पाकिस्तान ने कमोबेश सभी उड़ानें रद्द कर दीं।