Hindi News Portal
खेल

हरियाणा के खेलमंत्री संदीप सिंह का इस्तीफा यौन उत्पीडऩ का आरोप लगा

चंडीगढ़ 02जनवरी, हरियाणा के खेलमंत्री और ओलंपियन संदीप सिंह ने अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उनके खिलाफ चंडीगढ़ में एक महिला कोच ने यौन उत्पीडऩ का केस दर्ज करवाया था। इसके बाद संदीप सिंह ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर से मुलाकात के समय अपना इस्तीफा उन्हें सौंप दिया। इस्तीफा देने के बाद खेलमंत्री ने कहा कि उनके खिलाफ साजिश रची गई है। संदीप सिंह ने बताया कि मेरी छवि को खराब करने के लिए एक माहौल बनाया गया है। खेल विभाग की एक जूनियर कोच ने जो झूठे आरोप लगाए हैं, मैं चाहूंगा कि उसकी अच्छे से जांच हो। जांच रिपोर्ट आने तक मैं अपना खेल विभाग मुख्यमंत्री को सौंपता हूं।
चंडीगढ़ के डीएसपी गोपाल ने बताया कि हरियाणा की एक महिला कोच ने 30 दिसंबर को चंडीगढ़ पुलिस से हरियाणा के खेलमंत्री के खिलाफ शिकायत की थी। इस मामले में आईपीसी की धारा 354, 354ए, 354बी और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
इससे पहले महिला कोच ने हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज से मुलाकात की थी। इसके बाद मामला दर्ज हुआ। कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा ने अपने बयान में कहा कि संदीप सिंह ने आज इस्तीफा दे दिया है। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
00

 

02 January, 2023

भारत ने चौथा टेस्ट 5 विकेट से जीता, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त
हॉकी5एस विश्व कप में भारत ने केन्या को 9-4 से हराया
उत्तम सिंह के 3 गोल मदद की
प्रधानमंत्री मोदी ने नाशिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सत का शुभारम्भ किया
प्रधानमंत्री ने रामायण से, विशेषकर वह अंश सुने , जिसमें भगवान राम के अयोध्या लौटने का वर्णन है।
प्रधानमंत्री मोदी ने नाशिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सत का शुभारम्भ किया
प्रधानमंत्री ने रामायण से, विशेषकर वह अंश सुने , जिसमें भगवान राम के अयोध्या लौटने का वर्णन है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 29वें आईईएस-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करेंगे
3 जनवरी से शुरू होगा , 400 खिलाड़ी होंगे शामिल