Hindi News Portal
खेल

प्रधानमंत्री मोदी ने नाशिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सत का शुभारम्भ किया

पुणे ; १२ जनवरी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज महाराष्ट्रड के नाशिक में 27वें राष्ट्री य युवा महोत्सव का शुभारम्भ किया। युवाओं के आदर्श स्वामी विवेकानन्द की 161 वी जयंती पर इस महोत्सव का आयोजन किया गया है। पांच दिनों के महोत्सव की थीम है- मेरा भारत, विकसित भारत @ 2047- युवाओं द्वारा युवाओं के लिए।
इस दौरान विभिन्न राज्य अपनी सांस्कृंतिक धरोहर पर कार्यक्रम प्रस्तुवत करेंगे। इस वर्ष प्रमुख शहरों और 750 जिला मुख्या्लयों में सड़क सुरक्षा जागरूकता से संबंधित कार्यक्रम आयोजित होंगे।
राष्ट्रीय युवा महोत्सव के शुभारम्भ से पहले प्रधानमंत्री ने एक रोड-शो में भाग लिया। उन्होंने प्रसिद्ध कालाराम मंदिर का दर्शन किया और गोदावरी नदी की महा-आरती की। इस अवसर पर आज नाशिक में परम्परा और प्रौद्योगिकी का अद्भुत संयोजन देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री ने रामायण से, विशेषकर युद्ध कांड खण्ड से वह अंश सुना, जिसमें भगवान राम के अयोध्य लौटने का वर्णन है। यह अंश मराठी में प्रस्तुत किया गया और प्रधानमंत्री ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए इसका हिंदी अनुवाद सुना।
अयोध्या में राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान से केवल दस दिनों पहले प्रधानमंत्री के नाशिक दौरे का विशेष महत्व् है, क्योंकि भगवान राम ने अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय नाशिक में व्यतीत किया था।
महाराष्ट्र दौरे में प्रधानमंत्री 30 हज़ार 500 करोड़ रुपये से अधिक की अनेक विकास परियोजनाओं का शुभारम्भ और शिलान्यास करेंगे। मुम्बई में मोदी अटल सेतु का उद्घाटन करेंगे और इससे यात्रा करेंगे। नवी मुम्बई में वे कई विकास परियोजनाओं का शुभारम्भ और शिलान्यास करेंगे।
सांताक्रूज इलेक्ट्रॉनिक निर्यात जोन में प्रधानमंत्री, रत्न और आभूषण सेक्टवर के लिए विशेष आर्थिक क्षेत्र भारत रत्नरम का शुभारम्भम करेंगे। यह सर्वोत्तवम मशीनों और उपकरणों के साथ भारत में अपनी तरह का पहला केन्द्र होगा।
प्रधानमंत्री नमो महिला सशक्तिकरण अभियान का भी शुभारम्भ करेंगे, जिसका उद्देश्य कौशल विकास और उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के जरिए महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

12 January, 2024

भारत ने चौथा टेस्ट 5 विकेट से जीता, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त
हॉकी5एस विश्व कप में भारत ने केन्या को 9-4 से हराया
उत्तम सिंह के 3 गोल मदद की
प्रधानमंत्री मोदी ने नाशिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सत का शुभारम्भ किया
प्रधानमंत्री ने रामायण से, विशेषकर वह अंश सुने , जिसमें भगवान राम के अयोध्या लौटने का वर्णन है।
प्रधानमंत्री मोदी ने नाशिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सत का शुभारम्भ किया
प्रधानमंत्री ने रामायण से, विशेषकर वह अंश सुने , जिसमें भगवान राम के अयोध्या लौटने का वर्णन है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 29वें आईईएस-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करेंगे
3 जनवरी से शुरू होगा , 400 खिलाड़ी होंगे शामिल