Hindi News Portal
देश

पनडुब्बी आईएनएस वागीर भारतीय नौसेना में शामिल

मुंबई,23 जनवरी | कलवरी श्रेणी की पनडुब्बियों की पांचवीं पनडुब्बी 'आईएनएस वागीर को सोमवार को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया, जिससे बल की ताकत और बढ़ेगी। 'आईएनएस वागीर का निर्माण 'मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) ने फ्रांस के 'मैसर्स नेवल ग्रुप के सहयोग से किया है। नौसेना अध्यक्ष एडमिरल आर हरि कुमार की उपस्थिति में इसे नौसेना में शामिल किया गया।भारतीय नौसेना के अनुसार, पनडुब्बी दुश्मन को रोकने की भारतीय नौसेना की क्षमता में इज़ाफा करके भारत के समुद्री हितों को आगे बढ़ाएगी। यह संकट के समय में निर्णायक वार करने के लिए खुफिया, निगरानी और टोही (आईएसआर) अभियान के संचालन में भी मददगार साबित होगी। नौसेना के अनुसार, 'वागीर का अर्थ 'सैंड शार्क है, जो तत्परता एवं निर्भयता के भाव को प्रतिबिंब करती है। एडमिरल कुमार ने 'आईएनएस वागीर को दुर्जेय हथियारों से लैस अत्याधुनिक 'स्टील्थ तकनीक वाली घातक पनडुब्बी बताते हुए कहा कि इसकी क्षमता व मारक क्षमता न केवल नौसेना की लड़ाकू क्षमता को बढ़ाएगी, बल्कि देश की प्रतिरोधक क्षमता में भी इज़ाफा करेगी। कुमार ने कहा कि 'आईएनएस वागीर पिछले 24 महीनों में नौसेना में शामिल की गई चौथी पनडुब्बी है।
एमडीएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नारायण प्रसाद ने कहा कि 'आईएनएस वागीर ने फरवरी 2022 से 11 महीने में समुद्री परीक्षण पूरा किया। नौसेना के अनुसार, 'आईएनएस वागीर दुनिया के कुछ बेहतरीन 'सेंसर और हथियारों से लैस है, जिसमें 'वायर गाइडेड टॉरपीडो और सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलें शामिल हैं, जो दुश्मन के बड़े बेड़े को बेअसर कर सकती हैं। नौसेना के अनुसार, पनडुब्बी में विशेष अभियानों के लिए समुद्री कमांडो को पानी में उतारने की क्षमता है, जबकि इसके शक्तिशाली डीज़ल इंजन 'बैटरी को बहुत जल्दी चार्ज कर सकते हैं। आत्मरक्षा के लिए इसमें अत्याधुनिक 'टॉरपीडो डिकॉय सिस्टम लगाया गया है। कलवरी पनडुब्बियों में से अंतिम 'वागशिर का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। इसे मार्च-अप्रैल में पहली सतही समुद्री यात्रा शुरू करने के लिए तैयार किया जा रहा है।
००

23 January, 2023

NIA को बड़ी सफलता मिली, रामेश्वरम कैफे विस्फोट का आरोपी मुअज्जिल शरीफ गिरफ्तार
NIA ने आरोपी पर 3-3 लाख रुपये का इनाम रखा गया था
वकीलों की चिठ्ठी पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले-दूसरों को डराना-धमकाना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति
अपने स्वार्थों के लिए दूसरों से प्रतिबद्धता चाहते हैं
पीएम मोदी ने संदेशखाली पीड़ित भाजपा प्रत्याशी से बात की:शक्ति स्वरूपा बताया
भाजपा उम्मीदवार ने कहा कि उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है।
PM मोदी को भूटान का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर ,140 करोड़ भारतीयों को समर्पित किया
पीएम मोदी भूटान के इस सर्वोच्च नागरिक सम्मान को पाने वाले पहले विदेशी शासनाध्यक्ष हैं।
अरविंद केजरीवाल 28 मार्च तक ईडी की रिमांड पर, पत्नी बोली- यह गिरफ़्तारी दिल्ली के लोगों के साथ धोखा
केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने गिरफ्तारी का विरोध किया