Hindi News Portal
देश

बादल के निधन पर केंद्र सरकार ने दो दिन के राष्ट्री य शोक की घोषणा की, मुर्मू, धनखड़, मोदी ने जताया शोक

नई दिल्ली 26 अप्रैल l; पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल के निधन पर केंद्र सरकार ने दो दिन का राष्ट्री य शोक की घोषणा की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं एवं मुख्यमंत्रियों ने गहरा शोक व्यक्त किया।
केंद्र सरकार ने शिरोमणि अकाली दल(शिअद) के संरक्षक और कद्दावर नेता तथा पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल के निधन पर दो दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। वहीं पंजाब सरकार ने श्री बादल के सम्मान में बुधवार को एक दिन के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इस दौरान सभी सरकारी, बोर्ड और निगम कार्यालय, स्कूल एवं उच्च शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे और राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।
गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख बादल (95) ने मंगलवार को मोहाली के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।
शिअद ने यह फैसला लिया है कि श्री बादल का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह दस बजे यहां सेक्टर-28 स्थित पार्टी मुख्यालय में रखा जाएगा, जहां पार्टी के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और जनता उन्हें 12 बजे तक अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेगी। इसके बाद उनकी अंतिम यात्रा चंडीगढ़ से शुरू होकर उनके मुक्तसर जिले में उनके पैतृक बादल गांव तक जाएगी। यह यात्रा राजपुरा, पटियाला, संगरूर, बरनाला, रामपुरा फूल बठिंडा होते हुए बादल गांव पहुंचेगी जहां गुरुवार 27 अप्रैल को दोपहर एक बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
राष्ट्रपति मुर्मू ने श्री बादल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया,“प्रकाश सिंह बादल आजादी के बाद से सबसे बड़े राजनीतिक दिग्गजों में से एक थे…उनका निधन एक शून्य छोड़ गया है..।”
उपराष्ट्रपति धनखड़ ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बादल के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए इसे राष्ट्र के लिए भारी क्षति बताया है।
श्री धनखड़ ने यहां जारी एक संदेश में कहा “प्रकाश सिंह बादल का निधन पंजाब और राष्ट्र के लिए भारी क्षति है। उन्हें सदैव असाधारण नेतृत्व, दूरदृष्टि और जनता के कल्याण के प्रति समर्पण के लिए याद रखा जाएगा।” धनखड़ ने कहा, “दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिजनों और मित्रों के साथ हैं। ओम शांति।”
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी बादल के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता सरदार प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं. राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में आमजन और किसानों के हित में प्रकाश सिंह बादल ने आजीवन संघर्ष किया. समाज, प्रदेश व देश के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा. लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने में भी बादल की भूमिका रही महत्वपूर्ण. उनका निधन भारतीय राजनीति के एक युग का अंत.
प्रधानमंत्री मोदी ने बादल के निधन पर शोक जताते हुए इसे ‘व्यक्तिगत क्षति’ बताया और कहा कि उन्होंने न सिर्फ पंजाब की प्रगति के लिए अथक प्रयास किये, बल्कि देश के विकास में भी बहुमूल्य योगदान दिया।
मोदी ने एक ट्वीट में कहा,“प्रकाश सिंह बादल के निधन से अत्यंत दुखी हूं। वह भारतीय राजनीति के एक विशाल व्यक्तित्व और एक उल्लेखनीय राजनेता थे। उन्होंने हमारे राष्ट्र के विकास में बहुत योगदान दिया। पंजाब की प्रगति के लिए बादल ने अथक प्रयास किया और महत्वपूर्ण समय के दौरान राज्य को नेतृत्व दिया।”
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, “प्रकाश सिंह बादल जी एक राजनीतिक दिग्गज थे, जिन्होंने कई दशकों तक पंजाब की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. अपने लंबे राजनीतिक और प्रशासनिक जीवन में उन्होंने किसानों और हमारे समाज के अन्य कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए कई उल्लेखनीय योगदान दिए।”
सिंह ने आगे लिखा, “बादल साहब माटी के लाल थे जो जीवन भर अपनी जड़ों से जुड़े रहे. मुझे कई मुद्दों पर उनके साथ अपनी बातचीत को बड़े चाव से याद है. उनके निधन से मुझे गहरा दुख पहुंचा है. उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। उनके शोक संतप्त परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं.’ शांति!”
पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित क्षेत्र चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने शिरोमणि अकाली दल(शिअद) संरक्षक और राज्य के पांच बार मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल के निधन पर गहरा दुख एवं शोक व्यक्त किया है। पुरोहित ने कहा कि बादल का भारतीय राजनीति में एक बड़ा कद था जिन्होंने लम्बे समय तक राज्य के लोगों के हितों के लिये आवाज बुलंद करने के साथ उनकी सेवा की। बादल एक ईमानदार, सुलझे हुये,, दूर द्रष्टा और दयालु स्वभाव के नेता थे।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक बादल के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने पंजाब की प्रगति के लिए अथक रूप से काम किया और महत्वपूर्ण समय में राज्य को सहारा दिया।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शिरोमणि अकाली दल के क़द्दावर नेता एवं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर ट्वीट कर शोक जताया।
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब की राजनीति के स्तंभ रहे सरदार प्रकाश सिंह बादल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने देश के सबसे अनुभवी, वयोवृद्ध राजनेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर गहरा दुख और शोक व्यक्त करते हुए इसे भारतीय राजनीति के लिए एक अपूर्णीय क्षति बताया ह

ै।
खट्टर ने शोक संदेश में कहा कि देश की राजनीति के इतिहास में उनका नाम स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है।

26 April, 2023

पीएम मोदी ने संदेशखाली पीड़ित भाजपा प्रत्याशी से बात की:शक्ति स्वरूपा बताया
भाजपा उम्मीदवार ने कहा कि उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है।
PM मोदी को भूटान का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर ,140 करोड़ भारतीयों को समर्पित किया
पीएम मोदी भूटान के इस सर्वोच्च नागरिक सम्मान को पाने वाले पहले विदेशी शासनाध्यक्ष हैं।
अरविंद केजरीवाल 28 मार्च तक ईडी की रिमांड पर, पत्नी बोली- यह गिरफ़्तारी दिल्ली के लोगों के साथ धोखा
केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने गिरफ्तारी का विरोध किया
अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से गिरफ्तारी को चैलेंज करने वाली याचिका वापस ली
केजरीवाल के घर पर छापेमारी में बरामद दस्तावेजों में ईडी के दो बड़े अधिकारियों के नाम
नरेन्द्र मोदी ने एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में केरल के पलक्कड़ में रोड-शो किया
1998 में कोयम्बेटूर बम विस्फोडट के पीड़ितों के प्रति श्रद्धांजलि भी अर्पित की।