Hindi News Portal
11 May, 2025
देश

चंद्रयान 3 चांद की चौखट पर,कक्षा में प्रवेश हुआ -अब सिर्फ लैंडिंग बाकी

नई दिल्ली 05 अगस्त : भारतवासियों के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। चांद की चौख्ट पर चंद्रयान 3 पहुंच गया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान (ISRO) की ओर से 14 जुलाई को रवाना किया गया चंद्रयान-3 अब तक करीब दो-तिहाई दूरी तय कर चुका है। चंद्रयान -3 ने चंद्रमा की बाहरी कक्षा में प्रवेश कर लिया है। अब चंद्रयान-3 चंद्रमा के चारों तरफ 166 km x 18054 किलोमीटर की अंडाकार कक्षा में चक्कर लगाएगा। इसरो ने चंद्रयान-3 को चंद्रमा के ऑर्बिट को पकड़ने के लिए करीब 20 से 25 मिनट तक थ्रस्टर्स ऑन रखा। इसी के साथ चंद्रयान चंद्रमा की ग्रैविटी में फंस गया। अब वह उसके चारों तरफ चक्कर लगाता रहेगा। चंद्रयान चांद के पांच चक्कर लगाएगा। फिलहाल पहले चक्कर में ये यान 40 हजार किमी वाले कक्षा में स्थापित होगा, इसके बाद कल 6 अगस्त को दूसरे 20 हजार वाले कक्षा और फिर 9 अगस्त को तीसरे में 5 हजार किमी वाले कक्षा में स्थापित होगा। इसके बाद चंद्रयान 14 अगस्त को चौथे कक्षा में 1000 किमी और फिर अतिम 16 अगस्त को 100 किमी वाले कक्षा में स्थापित होकर चक्कर लगाएगा।

05 August, 2023

ऐसी जिम्मेदाराना कार्रवाई के लिए हम आगे भी पूरी तरह तैयार हैं।": राजनाथ
देश की संप्रभुता की रक्षा में किसी भी हद तक जा सकते हैं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का झारखंड दौरा टला, 10 मई को प्रस्तावित पूर्वी क्षेत्रीय अंतरराज्यीय परिषद की बैठक स्थगित
बैठक की नई तारीख बाद में तय की जाएगी।
हमारी कार्रवाई उकसावे वाली नहीं, पहलगाम आतंकी हमले का जवाब : विदेश मंत्रालय
पाकिस्तान ने हमेशा आतंकवादियों का बचाव किया।
ऑपरेशन सिंदूर : कसाब और हेडली की ट्रेनिंग सेंट्रर , भारतीय सेना ने मिट्टी में मिला दिया
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एयर स्ट्राइक से जुड़ी एक क्लिप भी दिखाई गई
ऑपरेशन सिंदूर : भारत के एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान सहमा , आसमान में भी सन्नाटा
पाकिस्तान ने कमोबेश सभी उड़ानें रद्द कर दीं।