Hindi News Portal
देश

कल हम चांद पर, बुधवार शाम 6.04 बजे चंद्रयान 3 की लैंडिंग

चेन्नई ,22 अगस्त ; भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने मंगलवार को कहा कि चंद्रयान-3 मिशन तय समय पर है और कल शाम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग के लिए सुचारू रूप से आगे बढ़ रहा है। इसरो ने एक ट्वीट में कहा, चंद्रयान-3 मिशन तय समय पर है। सिस्टम की नियमित जांच हो रही है। सुचारू संचालन जारी है। एमओएक्स ऊर्जा और उत्साह से भरपूर है और एमओएक्स /आईएसटीआरएसी पर लैंडिंग ऑपरेशन का सीधा प्रसारण 23 अगस्त, 2023 को 1720 बजे शुरू होगा।
इस बीच इसरो ने 19 अगस्त, 2023 को लगभग 70 किमी की ऊंचाई से लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरा (एलपीडीसी) द्वारा ली गई चंद्रमा की फोटो का ताजा सेट जारी किया।
एलपीडीसी फोटो ऑनबोर्ड चंद्रमा संदर्भ मानचित्र और 20 अगस्त, 2023 को लैंडर इमेजर कैमरा -4 द्वारा कैप्चर किए गए चंद्रमा के साथ मिलान करके उसकी स्थिति (अक्षांश और देशांतर) निर्धारित करने में लैंडर मॉड्यूल की सहायता करती हैं। भारत का चंद्रयान-3 बुधवार शाम 6.04 बजे चांद पर उतरेगा। रूस ने 47 साल बाद एक बार फिर चांद की तरफ उड़ान भरी, लेकिन उसका स्पेसक्राफ्ट क्रैश हो गया। अमेरिका और चीन ने भी चांद पर अंतरिक्ष यान उतारने के लिए एडवांस मिशन शुरू किए हैं। इस रेस में स्पेसएक्स जैसी कुछ प्राइवेट कंपनियां भी हैं।

22 August, 2023

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 49 सीटों के लिए 695 उम्मीदवार चुनाव मैदान मै
मतदान 8 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में होना है
भारतीयों को नौकरी का झांसा देकर रूस-यूक्रेन युद्ध में धकेल रहे थे तस्कर, CBI ने 4 को किया गिरफ्तार
रूस के कुछ इलाकों से वीडियो सामने आए थे,
तेलंगाना में मोदी गरजे तीसरे फेज़ में कांग्रेस और INDI गठबंधन का तीसरा फ़्यूज़ उड़ गया है
अभी 4 चरण का चुनाव बाकी है।
पुंछ आतंकी हमले में सुरक्षाबलों का बडा एक्शन, 6 लोगों को लिया हिरासत में लिया आतंकवादियों की मदद करने का संदेह
हमले के बाद आतंकवादी जंगल में भाग गए
चुनाव आयोग की अनूठी पहल, 23 देशों के 75 प्रतिनिधि लोकतंत्र के महापर्व को देखने पहुंचे भारत
पांच शहरों और पांच राज्यों में जा रहे हैं और वे बूथों पर भी जाएंगे