Hindi News Portal
लाइफस्टाइल

अजब-गजब : इन राज्यों में हैं डरा देनेवाली परंपराएं

भारत की विविधताएं दुनियाभर में मशहूर हैं। पुरानी परंपराएं भारत का खजाना हैं, जो इसे दुनिया में सांस्कृतिक तौर पर समृद्ध बनाती हैं। कुछ ऐसी परंपराएं भी हैं, जो किसी को भयभीत कर देने के लिए काफी हैं और इन्हें कई सदियों से लोग निभाते आ रहे हैं।

जोधपुर, राजस्थान- यहां होनेवाले ठींगा गावर त्योहार में महिलाएं देवियों की तरह सजती हैं। अपने रास्ते में आनेवाले हर पुरुष को पीटती हैं। माना जाता है कि पीटने वाले पुरुषों का वैवाहिक जीवन खुशमय हो जाता है। जिनकी शादी नहीं हुई होती है, उनकी जल्द शादी हो जाती है।
कर्नाटक- यहां पर हर बच्चे को जीवन में एकबार छह घंटों के लिए जमीन में दफनाया जाता है। माना जाता है कि इससे वह गंभीर रोगों से दूर रहता है।
तमिलनाडु- यहां पर लोगों के सिर पर नारियल फोड़ा जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से सौभाग्य जागता है।
मध्यप्रदेश- यहां पर एक खास मौके पर गायों को सजा कर लोगों के ऊपर से गुजरने के लिए छोड़ा जाता है। माना जाता है कि इससे पापों से मुक्ति मिलती है।
असम, कर्नाटक, महाराष्ट्र- यहां पर बरसात के मौसम में बारिश नहीं होने पर बाकायदा रीति-रिवाज के साथ मेंढ़कों की शादी कराई जाती है। माना जाता है कि इससे इंद्रदेव खुश होते हैं।
आंध्रप्रदेश- यहां दशहरे के मौके पर लोग खुद की खाल को खींच रस्सी के सहारे बांधते हैं और उस पर कई घंटों तक लटकते हैं। माना जाता है कि इस तरह भगवान शिव ने राक्षसों का खात्मा किया था। जिसे दर्शाने के लिए ये लोग ऐसा करते हैं।

17 October, 2016

कम उम्र में ही त्वचा की देखभाल करना बेहद जरूरी : हिना खान
हिना अक्सर सोशल मीडिया पर वर्कआउट रूटीन और स्किनकेयर टिप्स शेयर करते
पंजाब में बेटी के लिए लुटेरों से भिड़ गई मां, जान बचाकर भागे लुटेरे
अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया
नारायण मूर्ति ने 4 महीने के पोते को 240 करोड़ रुपए से अधिक के इंफोसिस शेयर गिफ्ट किए
नारायण मूर्ति और उनकी पत्नी राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति पिछले साल नवंबर में दादा-दादी बने,
अनंत अंबानी की बेशकीमती घड़ी देखकर मार्क जुकरबर्ग हैरान हुए
अन्ंत ने जो घड़ी पहनी है, वह Richard Mille की है,
पिता ने आईएएस बनी बेटी को आईपीएस दामाद के साथ हेलीकॉप्टर से विदाई की , दोनों यूपी में हैं तैनात
साल 2017 में हरियाणा के रोहतक से एमबीबीएस पूरी कर ली,