हर महिला का सपना होता है की वो दूसरी महिला से ज्यादा खूबसूरत दिखे। महिलाएं खूबसूरत और जवान दिखने के लिए क्या क्या नहीं करती, महंगी क्रीमों से लेकर महंगे पार्लर तक लाखों रुपए फूंक देती हैं। लेकिन एक लड़की को जवान रहने के लिए अजीबो गरीब शौक चढ़ा है। जो आप सोचकर आश्चर्य में पड़ जाएंगे। ऐसा ही वाकया कैलिफोर्निया में सामने आया है। 19 साल की कैनल पेशे से फ्रीलांस मॉडल और एक्टर है। कैनल को खूबसूरत और जवान रहने के लिए सूअर के खून से नहाती है।खून से नहाने वाली कैनल के इस अजीब शौक ने उन्हें दुनिया भर में फेमस कर दिया है। यही नही उन पर एक टीवी शो भी बन चुका है। एमटीवी के रियलिटी शो ट्रू लाइफ में उसे सूअर के खून से नहाते हुए दिखाया गया है।
कैनल का मानना है कि कई सौ साल पहले भी लोग इसी तरह से नहाते थे और खुद को तरोताजा व जवान बनाए रखते थे। कैनल कहती हैं 'मुझे सूअर के खून से नहाना अच्छा लगता है और मैं इसे नहीं रोक सकती।'
टीवी शो में इस मॉडल ने जानवरों के खून से नहाने की बात भी कबूली है। उसने ये भी बताया है कि वह अपने घर के नजदीक से सूअर का खून खरीदती हैं और उससे नहाती हैं। एमटीवी का ये एपिसोड उन लोगों पर आधारित था, जो कभी भी अपनी जवानी नहीं खोना चाहते।