केप टाउन। दुनियाभर में रहने वाले ज्या दातर लोगों को पतली-दुबली शरीर वाली लड़कियां ही पसंद आती हैं। शहरों में लड़कियां अपने मोटापे को कम करने के लिए जिम, व्यादयाम, योग आदि का सहारा भी लगातार लेती रहती हैं। लेकिन दुनिया में एक ऐसी जगह है जहां दुबली-पतली लड़कियों के बजाए मोटी युवतियों को पसंद किया जाता है। इन्हीं लड़कियों की शादी भी जल्दीि होती है और समाज में सम्मािन भी अधिक मिलता है।
अफ्रीका के कुछ इलाकों में मोटी युवतियों को ही ज्याइदा खूबसूरत माना जाता है। वहां इस परंपरा को 'लेबलॉह' नाम से जाना जाता है। इस अजीबोगरीब परंपरा में पांच साल की उम्र में ही लड़कियों को 'फैट फार्म' में भेज दिया जाता है।
फैट फार्म में कई साल रहने के बाद लड़कियों का वजन काफी बढ़ जाता है और वे मोटी दिखने लगती हैं। लोग बताते हैं कि इस फार्म में जाने के बाद युवतियों को काफी खाना खिलाया जाता है। कई बार तो उन्हें उल्टियां तक आ जाती हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें पूरा खाना खत्म करना पड़ता है।
इन इलाकों में मोटी लड़कियों को ही शादी के समय भी वरीयता दी जाती है। जब भी लड़के वाले लड़कियां देखने जाते हैं तो वे मोटी लड़कियों को ही पसंद करते हैं। इन लोगों का मानना है कि ज्यािदा वजन की लड़कियां पतली-दुबली लड़कियों के मुकाबले अधिक खूबसूरत होती हैं।