Hindi News Portal
अपराध

आसाराम के बेटे नारायण पर एक और महिला ने लगाया रेप का आरोप,

नोएडा: आसाराम के बाद अब उनके बेटे नारायण साईं पर भी तलवार लटकती दिख रही है। एक महिला ने नारायण साईं और एक चैनल के संचालक पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस थाने में केस दर्ज करवाते हुए कहा कि चैनल संचालक और नारायण साईं ने उसके साथ रेप किया है और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने नारायण साईं और चैनल संचालक सुरेश चौहान के खिलाफ जबरन गर्भपात और धोखाधड़ी समेत 11 गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
महिला का आरोप है कि सुरेश चौहान उसका शारीरिक शोषण करता था। उससे रुपए और गहने भी लिए गए, जो बाद में वापस नहीं किए गए। आरोप लगाया कि साल 2013 में सुरेश ने उसे नारायण साईं का इंटरव्यू करने के लिए करोल बाग स्थित आश्रम भेजा था। वहां नारायण साईं ने उसका शारीरिक शोषण किया। साथ ही इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
आसाराम के बेटे नारायण साईं और चैनल के संचालक सुरेश चौहान के खिलाफ आरोप लगाने वाली यह महिला जम्मू की रहने वाली है। एसपी सिटी दिनेश यादव ने बताया कि आरोप लगाने वाली महिला चैनल संचालक सुरेश चौहान की पर्सनल सेक्रेटरी के तौर पर काम करती थी। महिला ने साल 2010 में चैनल में जॉब शुरू की थी। बता दें, नारायण साईं पर सूरत की रहने वाली एक महिला ने भी यौन शोषण का आरोप लगाया था। दिसंबर 2013 में पुलिस ने नारायण साईं को गिरफ्तार कर लिया था। सूरत कोर्ट में रेप का ये मामला चल रहा है। फिलहाल नारायण सूरत जेल में बंद हैं।

04 November, 2016

होटल के कमरे में संग्धित अवस्था में युवती का शव मिला हत्या के पहले अर्धनग्न कर पीटा
पीएम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
अंडरवर्ल्ड डॉन से नेता बने अरुण गवली को समय से पहले जेल से रिहाई मिलेगी,
HC ने जारी किया आदेश
पुलिस ने आरजीपीवी के पूर्व कुलपति, रजिस्ट्रार और फाइनेंस कंट्रोलर भगोड़े घोषित
करोड़ रुपए प्राइवेट अकाउंट में ट्रांसफर करने का आरोप था ।
पूर्व IPS संजीव भट्ट दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा
ड्रग-प्लांटिंग मामले में 1996 के अपराधों का दोषी
बिग बॉस विजेता मुनव्वर फारूकी हिरासत में हुक्का पार्लर में पकड़े गए
कोटपा के तहत मामला दर्ज किया गया है