Hindi News Portal
खेल

शादी करने जा रही ये ओलंपियन पहलवान गीता फोगाट 20 तारीख को

चरखी दादरी। भारत की पहली महिला ओलंपियन पहलवान गीता फोगाट 20 नवंबर को दिल्ली के नांगल ठाकरान निवासी पहलवान पवन कुमार से विवाह बंधन में बंध जाएंगी। पवन ने 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स में (86 किग्रा) कांस्य पदक जीता था। इन दोनों की मुलाकात डेढ़ वर्ष पूर्व एक कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान हुई थी। भिवानी जिले के बलाली गांव की गीता को हाल ही में हरियाणा सरकार ने डीएसपी बनाया है।
गीता के भाई राहुल फोगाट ने बताया कि गीता की शादी दादरी में होगी। इसमें बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान सहित कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। आमिर ने गीता के पिता महावीर फोगाट पर बनी फिल्म 'दंगल' में मुख्य भूमिका निभाई है। गीता की बहन बबीता और चचेरी बहन विनेश फोगाट ने रियो ओलंपिक में भाग लिया था। उसकी छोटी बहनें भी कुश्ती करतीं हैं।
2010 कॉमनवेल्थ गेम्स (55 किग्रा) की स्वर्ण पदक विजेता गीता ने अपने हाथ पर पवन के नाम का टैटू भी गुदवाया है। गीता ने कहा कि वह शादी के बाद भी खेलना जारी रखेंगी। वह दिसंबर में होने वाली कुश्ती लीग में भी शिरकत करेंगी।

 

 

सौजन्य ;अमरउजाला

05 November, 2016

भारत ने चौथा टेस्ट 5 विकेट से जीता, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त
हॉकी5एस विश्व कप में भारत ने केन्या को 9-4 से हराया
उत्तम सिंह के 3 गोल मदद की
प्रधानमंत्री मोदी ने नाशिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सत का शुभारम्भ किया
प्रधानमंत्री ने रामायण से, विशेषकर वह अंश सुने , जिसमें भगवान राम के अयोध्या लौटने का वर्णन है।
प्रधानमंत्री मोदी ने नाशिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सत का शुभारम्भ किया
प्रधानमंत्री ने रामायण से, विशेषकर वह अंश सुने , जिसमें भगवान राम के अयोध्या लौटने का वर्णन है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 29वें आईईएस-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करेंगे
3 जनवरी से शुरू होगा , 400 खिलाड़ी होंगे शामिल