आपने यह बात तो कई बार सुनी होगी कि रोज एक सेब का सेवन डॉक्टर दूर रखता है, लेकिन यह शायद ही सूना हो कि रोज एक सेब खाकर आप मोटापे से छुटकारा पा सकती हैं।
जब बात वजन घटाने की हो, तो रोज एक खास तरह के सेब का सेवन फायदेमंद है। रोज एक हरे सेब के सेवन से वजन घटाने और मोटापा कम करने में मदद मिलती है।
फूड केमस्ट्री जर्नल में प्रकाशित हुए एक शोध में सेब के विभिन्न प्रकारों और उनकी पौष्टिकता पर अध्ययन किया गया है। शोधकर्ताओं का दावा किया है कि हरे सेब में सामान्य सेब की अपेक्षा अधिक मात्रा में फाइबर और पोलिफेनॉल्स हैं जिनके कारण यह वजन घटाने में अधिक मददगार है।
शोधकर्ता के अनुसार, ”हमारे अध्ययन में हमने सेब के विभिन्न प्रकारों और उनके फायदों का परीक्षण किया और उसमें सबसे अधिक फायदेमंद विकल्प का पता लगाया है। इससे लोगों को मोटापे से लड़ने के लिए उपयुक्त डाइट प्लान करने में मदद मिलेगी।”