Hindi News Portal
खेल

ईशांत-प्रतिमा,एक-दूजे के हुए शादी में पहुंचे धोनी-युवी

नई दिल्ली: टीम इंडिया के फास्ट बॉलर ईशांत शर्मा की शादी शुक्रवार रात वाराणसी की बास्केट प्लेयर प्रतिमा सिंह से हो गई है। शादी की सभी रस्में गुडगांव के एक फार्म हाउस में संपन्न हुई। शादी में ईशांत शर्मा ने गोल्डन कलर की शेरवानी पहनी औप दुल्हन प्रतिमा सिंह ने यलो कलर का शादी का जोड़ा पहना। ईशांत शर्मा की शादी में एमेस धोनी, युवराज सिंह सहित कई हस्तियां मौजूद थी। ईशांत और प्रतिमा की शादी की मधुर बेला गुरुग्राम के नो टघम हिल्स में संपन्न हुई। शुक्रवार सुबह प्रतिमा का परिवार एंबियंश मॉल स्थित एक होटल में आ गया था, जहां शादी के पहले की अन्य रस्में पूरी की गई। बारात करीब रात दस बजे पहुंची। ईशांत और प्रतिमा की मुलाकात दिल्ली के वसंत कुंज स्थित डीडीए स्पो‌र्ट्स कांप्लेक्स में हुई थी। 26 वर्षीय प्रतिमा ने भारतीय बॉस्केटबॉल टीम का विभिन्न इंटरनेशनल इवेंट्स में प्रतिनिधित्व किया है, जिसमें एशियाई खेल भी शामिल हैं। वह टीम की कप्तान भी रह चुकी हैं।
प्रतिमा का सबसे छोटा भाई विक्रांत सोलंकी फुटबॉल खिलाड़ी है। विक्रांत 2014 में अंडर 19 ¨हदुस्तान फुटबॉल क्लब में खेल चुका है। इसके अलावा वह दिल्ली में संतोष ट्रॉफी में भी हिस्सा ले चुका है।
प्रतिमा सिंह ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के 'जीसस एंड मैरी' कॉलेज से पढ़ाई की है। वह यूनिवर्सिटी की बास्केटबॉल टीम की कप्तान भी रह चुकी हैं। प्रतिमा की सभी बहनें बास्केटबॉल खेलती हैं। देश के बास्केटबॉल जगत में ‘सिंह बहनों’ के नाम से मशहूर हैं। प्रतिमा पांच बहनों में सबसे छोटी हैं। प्रतिमा की बहन प्रशांति सिंह फिलहाल भारतीय बास्केटबॉल टीम की कप्तान हैं, तो एक बहन प्रियंका NIS में कोच के तौर पर काम कर रहीं हैं। ईशांत और प्रतिमा का सगाई समारोह 19 जून को हुआ था।

 

10 December, 2016

भारत ने चौथा टेस्ट 5 विकेट से जीता, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त
हॉकी5एस विश्व कप में भारत ने केन्या को 9-4 से हराया
उत्तम सिंह के 3 गोल मदद की
प्रधानमंत्री मोदी ने नाशिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सत का शुभारम्भ किया
प्रधानमंत्री ने रामायण से, विशेषकर वह अंश सुने , जिसमें भगवान राम के अयोध्या लौटने का वर्णन है।
प्रधानमंत्री मोदी ने नाशिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सत का शुभारम्भ किया
प्रधानमंत्री ने रामायण से, विशेषकर वह अंश सुने , जिसमें भगवान राम के अयोध्या लौटने का वर्णन है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 29वें आईईएस-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करेंगे
3 जनवरी से शुरू होगा , 400 खिलाड़ी होंगे शामिल